Rajasthan: CM पर हमलावर हुई बीजेपी, मंत्री गजेंंद्र सिंह शेखावत बोले- ‘नंबर एक के झूठे हैं गहलोत!

राजस्थान तक

08 May 2023 (अपडेटेड: May 8 2023 6:21 AM)

Rajasthan: मंहगाई राहत कैंप का अवलोकन करने धौलपुर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद बीजेपी उनपर हमलावर हो गई है. दरअसल, सीएम ने 2020 के दौरान पायलट गुट द्वारा की गई खिलाफत का ज्रिक किया और इस दौरान बीजेपी नेताओं के सरकार गिराने का साजिश में शामिल होने की बात […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan: मंहगाई राहत कैंप का अवलोकन करने धौलपुर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद बीजेपी उनपर हमलावर हो गई है. दरअसल, सीएम ने 2020 के दौरान पायलट गुट द्वारा की गई खिलाफत का ज्रिक किया और इस दौरान बीजेपी नेताओं के सरकार गिराने का साजिश में शामिल होने की बात कही. सीएम ने अमित शाह पर भी निशाना साधा. जिस पर बीजेपी हमलावर हो गई है, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

Read more!

भैरोसिंह शेखावत के बहाने वसुंधरा की तारीफ और पायलट गुट पर निशाना

बीजेपी से बर्खास्त एमएलए शोभारानी कुशवाह को लेकर कहा कि जब उसने हमारा साथ दिया तो भाजपा वालों की हवाई उड़ गई. कैलाश मेघवाल और वसुंधरा राजे को मालूम था जब भैरो सिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे, तब उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे थे. उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था. मेरे पास लोग आये और उस वक्त भी पैसा बंट रहा था और आज भी पैसा बंट रहा हैं. मैने उन लोगों से कहा कि भले आदमी हो, तुम्हारे नेता भैरो सिंह शेखावत मुख्यमंत्री हैं और वो बीमार हैं अमेरिका गया हैं और तुम लोग षड्यंत्र कर पीछे सरकार गिरा रहे हो .मैने उनको बोल दिया आपका साथ नहीं दूंगा.

सीएम ने कहा कि अगर हम चाहते तो भैरो सिंह की सरकार गिर सकती थी. उन लोगों से मैने कहा कि तुम अनैतिक काम कर रहे हो, जो आदमी बीमार हैं भैरो सिंह के तीन ऑपरेशन हुए और उनकी नाजुक स्थिति थी और तुम पीछे से सरकार गिरा रहे हो. वहीं बात कैलाश मेघवाल और वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हमारे यहां कभी परंपरा नहीं रही हैं, इस प्रकार पैसे के बल पर चुनी सरकार को गिराने की. सीएम ने कहा कि इन लोगों ने क्या गलत कहा और शोभारानी ने वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल की बात सुनी. यह घटना जिंदगी में भूल नहीं सकता.

नेता प्रतिपक्ष ने राजेंद्र राठौड़ दिया जवाब

गहलोत के बयान पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने हमाला बोला है, राठौड़ ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा – ‘गहलोत जी, आपने देश के माननीय गृहमंत्री जी को आरोपित करने की तोहमत उठाई है तो कृपया यह भी बता ही दें कि सरकार भी आपकी, पुलिस पर नियंत्रण भी आपका, गृहमंत्री भी आप, आपकी नजरों में आये बिकाऊ विधायकों की सर्वाधिक जानकारी भी आपको, तो फिर देरी किस बात की?

राठौड़ ने कहा कि तत्कालीन मुख्य सचेतक जोशी जी द्वारा फोन टैपिंग प्रकरण में एसीबी व एसओजी दर्ज कराई गई FIR नंबर 47,48,49, 129 में एफआर भी आपके निर्देश पर लगी और अब आरोप भी आप लगा रहे हैं. जो विधायक आपकी नजरों में धोखेबाज थे, वह आज मंत्रिमंडल में विराजमान है. सरकारी धन पर लगाये जा रहे महंगाई राहत कैंपों में पूर्व में रजिस्टर्ड लाभार्थी के बाद पुनः रजिस्ट्रेशन के लिए मजबूरवश आई भीड़ के सामने इस प्रकार का प्रलाप कोई राजनीतिक लाभ नहीं देगा.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आधार पर वोट मांगेगे?

सीपी जोशी बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. वो राज्य के गृह मंत्री भी हैं. उनको अगर पता है कि पैसा लिया है तो क्यों नहीं जब्त किया अब तक. क्यों नहीं गिरफ्तार किया अब तक. भारतीय जनता पार्टी इस तरह को हरकत नहीं करती. यही इन्हीं की पार्टी की फूट है. इन्हीं के विधायक कहते हैं कि जिन वादों पर वापस आए वह पूरे नहीं किए फिर किस आधार पर वोट मांगेंगे?

केंद्रीय मंत्री ने भी किया गहलोत पर किया पलटवार

पायलट गुट के विधायकों पर 10 करोड़ लौटा देने की बात करते हुए गहलोत ने अमित शाह पर आरोप मढ़े थे, जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘नंबर एक के झूठे हैं गहलोत! इतने ही सच्चे हैं तो करोड़ों लेने वालों पर केस क्यों नहीं दर्ज कराया अब तक? ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है, जिसे जीतने के लिए गहलोत जी हर नाजायज तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं. वे अपने विरोधी खेमे को गद्दार साबित करना चाहते हैं’.

वसुंधरा राजे ने भी गहलोत पर बोला हमला