राजस्थान विधानसभा में BJP विधायक बहादुर सिंह कोली ने बजट को लड़के-लड़की से जोड़कर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

देव अंकुर वधावन

• 01:30 PM • 18 Feb 2026

Bahadur Singh Koli: राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली के विवादित बयान पर हंगामा. बजट की तुलना 'लड़का-लड़की' से कर फैलाई लैंगिक असमानता. जानें क्या है पूरा मामला और विपक्ष की प्रतिक्रिया.

NewsTak
बीजेपी विधायक के बयान पर गरमाई सियासत.
Google CTA

BJP MLA Sexist Remark: राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली का दिया एक बयान काफी चर्चा में है. बीजेपी विधायक ने राज्य के बजट को लड़का-लड़की से जोड़कर टिप्पणी कर दी. उनके इस बयान को लिंगभेद से जोड़कर देखा जा रहा है. बहादुर सिंह कोली ने बीजेपी के बजट को लड़के से और कांग्रेस के बजट को लड़की से जोड़कर देखा. यही नहीं उनकी इस टिप्पणी पर विधानसभा में रोकने की बजाय बाकी बीजेपी के विधायक हंसते और मेज थपथपाते नजर आए. 

Read more!

दरअसल सोमवार को बजट पर बोलते हुए वैर विधानसभा से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा कि हमारा जवानी का बजट है इसलिए लड़का पैदा किया. वहीं कांग्रेस का बुढ़ापे का बजट था इसलिए लड़की हुई.  राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के दौरान बीजेपी विधायक ने लड़का-लड़की में भेदभाव वाली लिंगभेदी टिप्पणियां की.  बीजेपी के विधायक की इस तुलना पर साथी बीजेपी विधायक उन्हें टोकने की जगह हंसते रहे और मेज थपथपाते रहे.  सभापति ने भी आपत्ति नहीं की. कुछ कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जरूर की.  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस बयान का विरोध करते हुए इसे आपत्तिजनक बताया. उन्होंने ये भी कहा कि आज भी बेटा-बेटी में फर्क करने वाली ये सोच शर्मनाक है. 

 कोली ने क्या कहा?  

कोली ने कहा, "हमारा पहला बजट आया पूरे राजस्थान ने सराहा, सब ने स्वागत किया. दूसरा बजट आया और उसका भी स्वागत किया. तीसरा बजट का भी स्वागत किया. हमारे भजन लाल शर्मा और हमारी सरकार ने पहले ही बजट में छोरा (लड़का) पैदा किया. दूसरे बजट में भी लड़का पैदा किया. तीसरे बजट में भी लड़का पैदा किया. जो जवानी में छोरा पैदा करता है वह हमेशा काम में आता है.'' कोली ने आगे कहा- "अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, उन्होंने लास्ट के बजट में घोषणा की तो छोरी (लड़की) पैदा हुई, छोरा नहीं इसलिए तो वे विपक्ष में बैठे हुए हैं. 

वीडियो 

कौन हैं राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का 'डुप्लीकेट'? जानें इनकी इतनी क्यों हो रही चर्चा