Rajasthan: बीजेपी विधायक का ट्रेन से मोबाइल चोरी, MLA बोले- कांग्रेसी हैं चोर, वापस देने के लिए मांगे 25 हजार

चेतन गुर्जर

• 04:17 AM • 22 May 2023

Rajasthan: बीजेपी विधायक मदन दिलावर का ट्रेन से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है. कोटा के रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर निजी कार्य से हिसार-कोटा ट्रेन के एसी कोच से जयपुर जा रहे थे. इस दौरान वह एसी के सेकंड क्लास डिब्बे में सफर कर रहे थे. देर रात जब उनको नींद आई […]

Rajasthan: बीजेपी विधायक का ट्रेन से मोबाइल चोरी, MLA बोले- कांग्रेसी हैं चोर, वापस देने के लिए मांगे 25 हजार
Rajasthan: बीजेपी विधायक का ट्रेन से मोबाइल चोरी, MLA बोले- कांग्रेसी हैं चोर, वापस देने के लिए मांगे 25 हजार
Google CTA

Rajasthan: बीजेपी विधायक मदन दिलावर का ट्रेन से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है. कोटा के रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर निजी कार्य से हिसार-कोटा ट्रेन के एसी कोच से जयपुर जा रहे थे. इस दौरान वह एसी के सेकंड क्लास डिब्बे में सफर कर रहे थे. देर रात जब उनको नींद आई तो उनके मोबाइल गायब हो गए. उठकर देखा तो विधायक को अपने दोनों मोबाइल गायब मिले. यह मामला 11 मई का बताया जा रहा है.

Read more!

कोटा पहुंचकर विधायक ने जीआरपीएफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. हालांकि मामले में 2 दिन यानी 13 मई को एफआईआर दर्ज हुई. विधायक ने कोटा पहुंचकर कई बार अपने मोबाइल पर कॉल की. लेकिन फॉन बंद आया. एक बार कॉल किया तो फोन पर एक व्यक्ति ने बात की. उसने व्यक्ति ने अपनी जानकारी बनवारी मीणा निवासी पीलोदा, सवाईमाधोपुर के रूप में दी. विधायक के सहायक ने जब फोन लौटाने की बात कही तो उनसे 25 हजार रुपए की डिमांड रखी गई.

पुलिस देखकर मोबाइल देने से किया मना

पैसे देने की सहमति मिलने के बाद दोनों तय स्थान और समय पर मिलने पहुंचे. लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट देखने को मिला. जब व्यक्ति मोबाइल लेकर तय स्थान पर पहुंचा तो उसने वहां 2 पुलिसकर्मी को देखा. जिसके बाद वह व्यक्ति घबराकर वहां से गायब हो गया. फिर विधायक के सहायक को फोन कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आप मेरी इज्जत खराब कर रहे हैं. आप मेरे इलाके में पुलिस लेकर पहुंच गए, यहां मेरी इज्जत है. फोन पर नाराज व्यक्ति ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया.

विधायक ने कहा- कांग्रेस का कार्यकर्ता है मोबाइल चोर

लेकिन उसके बाद पुलिस चोर के घर पहुंच गई और उसके घर से मोबाइल को बरामद किया. लेकिन अभी आरोपी फरार है. वहीं विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरापी बनवारी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. विधायक ने मोबाइल चोरी की वारदात को किसी साजिश होने का भी अंदेशा भी जताया है.