RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द करेगा जारी, फटाफट यहां से करें चेक

राजस्थान तक

• 07:49 AM • 28 May 2024

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है.

NewsTak
Google CTA

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कई स्टूडेंट्स जानना चाह रहे हैं कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result Date and Time) कब जारी करेगा. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

Read more!

राजस्थान बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरबीएसई ने हाईस्कूल का रिजल्ट तैयार कर लिया है और उसे 30-31 मई या जून के पहले सप्ताह में जारी कर देगा. हालांकि रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक घोषणा करता है. बोर्ड ने अभी तक ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है. 

 

 

RBSE 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
वहां RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 का लिंक एक्टिव होगा, उस पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई देगा जिसे चेक करने के बाद सेव कर लें.

10 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक राज्य भर में आयोजित की गई थी. इसमें राज्य भर से 10 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. हालांकि इन लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा के लिए छात्रों को समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

RBSE 12th Result 2024 Topper: बीबीरानी की प्राची ने 12वीं कक्षा में टॉप किया राजस्थान, Marksheet देखकर रह जाएंगे दंग!