RBSE 12th result check online: RBSE 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी, मिनटों में ऐसे करें चेक करें अपने नंबर, जानिए सबसे आसान तरीका

Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्र छात्राओं का इंतजार आज 31 मार्च को खत्म होने जा रहा है क्योंकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आरबीएसई 12वीं के आर्ट्स साइंस और कॉमर्स नतीजों का लिंक जारी कर रहे हैं जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से तुरंत देख सकते हैं

Rajasthan Board 12th result
Rajasthan Board 12th result

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Board 12th result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज बड़ा दिन है. आज यानी 31 मार्च को RBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस दौरान बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद आधिकारिक रूप से रिजल्ट चेक करने का लिंक जारी करेंगे और उनके साथ बोर्ड के अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में जानिए कि कैसे चेक करे RBSE 12th Result का रिजल्ट.

Read more!

बात दें कि प्रेस कॉन्फेंस में जैसे ही राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा तो छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बेहद सरल है. नीचे जाने कैसे स्टेप बॉय स्टेप अपना रिजल्ट देखें और मार्कशीट डाउनलोड करें. 

RBSE 12th result check online: जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका 

स्टप 1 - सबसे पहले आपको माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जांए

स्टप 2 - इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करे

स्टप 3 - यहां आपको RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का विकल्प दिखेगा

स्टप 4 - इस पर क्लिक करे, अब एक बॉक्स खुलेगा

स्टप 5 - इसमें बॉक्स में अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

RBSE 12th result link: इस वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

 RBSE result official website: https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

RBSE 12th marksheet download: छात्र-छात्राओं के लिए के लिए जरूरी बात

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऑनलाइन मार्कशीट छात्रों को उनके प्रदर्शन की तुरंत जानकारी देने के लिए होती है. हालांकि छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी असली मार्कशीट यानी हार्ड कॉपी बाद में उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से ही मिलेगी. ऑनलाइन रिजल्ट केवल सूचना के लिए है और असली दस्तावेज स्कूल से प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

RBSE 12th Result 2026:राजस्थान बोर्ड ने बनाया नतीजों का नया रिकॉर्ड

राजस्थान बोर्ड ने इस साल रिजल्ट जारी करने के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बोर्ड ने 10वीं के नतीजे पहले ही 24 मार्च को घोषित कर दिए थे और अब मार्च के महीने में ही 12वीं के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं. बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च के महीने में ही ये नतीजे सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

    follow google news