Rajasthan: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में इन 15 मंत्रियों और 5 निर्दलीय विधायकों को मिला टिकट, देखें

राजस्थान तक

22 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 23 2023 3:05 AM)

Congress released second list of candidates: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों के नाम के साथ दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट की तरह इसमें भी कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है. कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में अपने 15 मंत्रियों और 5 निर्दलीय विधायकों […]

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में इन 15 मंत्रियों और 5 निर्दलीय विधायकों को मिला टिकट, देखें
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में इन 15 मंत्रियों और 5 निर्दलीय विधायकों को मिला टिकट, देखें
Google CTA

Congress released second list of candidates: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों के नाम के साथ दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट की तरह इसमें भी कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है. कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में अपने 15 मंत्रियों और 5 निर्दलीय विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है.

Read more!

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 33 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इनमें से 32 नाम पुराने थे. केवल मुंडावर से ललित कुमार यादव का नाम नया था. 

इन 15 मंत्रियों को मिला टिकट

43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 15 मंत्रियों को टिकट दिया है. इसमें खाजूवाला से गोविंद राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, कोटपुतली से राजेंद्र सिंह यादव, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बानसूर से शकुंतला रावत, डीग कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, वैर से भजनलाल जाटव, दौसा से मुरारीलाल मीणा, लालसोट से परसादीलाल मीणा, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, मांडल से रामलाल जाट और अंता से प्रमोद जैन भाया को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

इन 5 निर्दलीय विधायकों को भी उतारा मैदान में

कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 5 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है. ये सभी पिछली बार 2018 में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव जीते थे. दूसरी लिस्ट में निर्दलीय विधायकों में सिरोही से संयम लोढ़ा, दूदू से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला और मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह जोजावर का नाम है.

यह भी पढ़ें : अपने कामकाज के दम पर क्या सरकार रिपीट कर पाएंगे गहलोत? जानिए जनता की राय