Rajasthan: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान तक

29 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 29 2023 3:38 PM)

Fourth list of BSP candidates released in Rajasthan: बहुजन समाज पार्टी (BSP Rajasthan) ने रविवार को 5 और सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. (Rajasthan assembly election 2023) इससे पहले पार्टी ने 27 अक्टूबर को भी 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. पार्टी अभी तक 66 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. […]

Rajasthan: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट
Rajasthan: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट
Google CTA

Fourth list of BSP candidates released in Rajasthan: बहुजन समाज पार्टी (BSP Rajasthan) ने रविवार को 5 और सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. (Rajasthan assembly election 2023) इससे पहले पार्टी ने 27 अक्टूबर को भी 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. पार्टी अभी तक 66 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. पार्टी की अभी तक 5 सूची जारी हो चुकी है.

Read more!

बसपा ने सूरतगढ़, रायसिंहनगर, हवामहल, लालसोट, सवाई माधोपुर विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. इससे पहले पार्टी ने मुंडावर, गोगुंदा, झाड़ोल, सलूंबर, उदयपुर ग्रामीण, भीम, नाथद्वारा, कुंभलगढ़, प्रतापगढ़, आसपुर, चौरासी, घाटोल, गढ़ी, कुशलगढ़, मारवाड़ जंक्शन, भादरा, लाडनू, धोद और तारानगर सीटों अपने प्रत्याशी उतारे थे.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में अच्छे रिजल्ट की उम्मीद जताई थी. गौरतल कि वर्ष 2018 में पार्टी के 6 विधायक जीते थे. हालांकि बाद उन सभी विधायकों को बीएसपी को बड़ा झटका दिया और कांग्रेस में चले गए.

यहां देखें जारी लिस्ट

1- सूरतगढ़ से महेंद्र भादू
2- रायसिंहनगर से जसप्रीत कौर
3- हवामहल से करुणा पाराशर
4- लालसोट से द्वारिका प्रसाद
5- सवाई माधोपुर से ब्रह्म सिंह गुर्जर