Rajasthan: भाजपा पर भड़के CM अशोक गहलोत, बोले – ED की प्रवक्ता बन गई BJP, देश नहीं करेगा माफ

राजस्थान तक

29 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 29 2023 3:57 AM)

ED Action in Rajasthan: राजस्थान में चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हुई ईडी की कार्रवाई के बाद सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी को ईडी (ED) का प्रवक्ता बता दिया. उन्होंने ईडी […]

Rajasthan: भाजपा पर भड़के CM अशोक गहलोत, बोले - ED की प्रवक्ता बन गई BJP, देश माफ नहीं करेगा
Rajasthan: भाजपा पर भड़के CM अशोक गहलोत, बोले - ED की प्रवक्ता बन गई BJP, देश माफ नहीं करेगा
Google CTA

ED Action in Rajasthan: राजस्थान में चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हुई ईडी की कार्रवाई के बाद सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला. दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी को ईडी (ED) का प्रवक्ता बता दिया. उन्होंने ईडी द्वारा मारे छापे का कोई प्रेस नोट जारी नहीं होने से भी नाराजगी जताई.

Read more!

‘ईडी की प्रवक्ता बनी बीजेपी’

शनिवार को दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत ने कहा, “ED रेड डालती है लेकिन उन्होंने अभी तक प्रेस नोट जारी नहीं किया है कि हमने अमुक व्यक्ति के घर छापा क्यों डाला? वहां से क्या बरामद हुआ? कितना कैश मिला? ED इसकी जानकारी नहीं देती है.ना ही वे मीडिया से बात करते हैं. जबकि ED की जगह BJP बात कर रही है. भाजपा ईडी की प्रवक्ता बन गई है”. सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां बिना किसी कारण के छापा डाला गया. इन्हें पूरा देश देख रहा है, देश इन्हें माफ नहीं करेगा.

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर हुई थी कार्रवाई

आपको बता दें बीते दिनों पहले ईडी की टीम ने करीब 12 घंटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान ईडी को क्या-क्या बरामद हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. यह कार्रवाई पेपरलीक मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है. जिसमें गोविंद सिंह डोटासरा और ओमप्रकाश हुड़ला के सीकर, दौसा, जयपुर समेत करीब 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई.