Rajasthan: सीएम गहलोत पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, एक्शन के मूड में चुनाव आयोग, जांच रिपोर्ट मांगी

राजस्थान तक

13 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 13 2023 3:25 AM)

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियां में जुटी हैं. जहां बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. वहीं कांग्रेस में भी बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच भाजपा ने सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) पर आचार संहिता उल्लंघन (Code of Conduct violation Rajasthan) का बड़ा आरोप लगाया है. गुरुवार […]

Rajasthan: सीएम गहलोत पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, एक्शन के मूड में चुनाव आयोग, जांच रिपोर्ट मांगी
Rajasthan: सीएम गहलोत पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, एक्शन के मूड में चुनाव आयोग, जांच रिपोर्ट मांगी
Google CTA

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियां में जुटी हैं. जहां बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. वहीं कांग्रेस में भी बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच भाजपा ने सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) पर आचार संहिता उल्लंघन (Code of Conduct violation Rajasthan) का बड़ा आरोप लगाया है. गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी (Arun Chaturvedi) ने पीसी कर सीएम अशोक गहलोत पर आचार संहिता का उल्लंघन (Ashok Gelot violation Code of Conduct) करने का आरोप लगाया है.

Read more!

इस संबंध में राजस्थान बीजेपी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की. ट्वीट कर लिखा है, ‘भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @chaturvediarun1 ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर होने के आरोप लगाए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटे में चुनाव आयोग के पास 500 से अधिक आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पहुंची है, जिनमे से रिटर्निंग ऑफिसर ने 134 को सही पाया और 115 शिकायतें खारिज की हैं.’

अरूण चतुर्वेदी ने सीएम गहलोत पर लगाए आरोप

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने सीएम गहलोत पर आरोप लगाए हैं कि सीएम पॉलिटिकल मीटिंग्स में सरकारी अधिकारियों का उपयोग ले रहे हैं, जबकि इलेक्शन कमीशन के निर्देश हैं कि कोई भी मंत्री पॉलिटिकल कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियों का उपयोग नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत बुधवार को सोनिया गांधी से दिल्ली मिलने गए, जहां वह सरकारी गाड़ी के साथ उनके सचिव भी साथ रहे. जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है.

वहीं चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में आचार संहिता के दिन सचिवालय में ट्रांसफर आदेश और घोषणाएं की गई. जो खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है. इसको लेकर चतुर्वेदी ने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे.

24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की शिकायत पर अब इस संबंध में चुनाव आयोग की सख्ती पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान ने सीएम अशोक गहलोत और उनके प्रमुख सचिव कुलदीप रांका द्वारा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन प्रकरण में कार्मिक विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है.