शपथ लेने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने लिए ताबड़तोड़ फैसले, गैंगस्टर्स पर भी कसेगा शिकंजा!

राजस्थान तक

• 03:00 AM • 16 Dec 2023

Bhajanlal sharma govt’s decision: राजस्थान के सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) ने पहली प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को बताया. इस सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है. जिसमें युवाओं, महिलाओं समेत हर वर्ग को ध्यान रखा गया है. सीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा […]

राजस्थान की नई सरकार में मंत्रिमंडल के लिए बीजेपी के ये चार नेता निभा रहे अहम भूमिका
राजस्थान की नई सरकार में मंत्रिमंडल के लिए बीजेपी के ये चार नेता निभा रहे अहम भूमिका
Google CTA

Bhajanlal sharma govt’s decision: राजस्थान के सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) ने पहली प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को बताया. इस सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है. जिसमें युवाओं, महिलाओं समेत हर वर्ग को ध्यान रखा गया है. सीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार उन्मूलन सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं है.

Read more!

सबसे बड़ा फैसला पेपरलीक के मुद्दे को लेकर लिया है. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि पेपरलीक की घटनाओं की जांच के लिए एसआईटी गठित होगी.

सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों में महिला सुरक्षा प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा रहा है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए. इसके साथ ही असामाजिक और आपराधिक तत्वों की पहचानकर उन पर कठोर कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया.

गैंगस्टर्स का होगा खात्मा!

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में बड़ी संख्या में गैंग और गैंगस्टर पनपे हैं. आमजन इनके आंतक के साए में जीवन व्यतीत करने के लिए विवश था. इनकी गतिविधियों की वजह से प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. इसे वापस पटरी पर लाने के लिए एडीजीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष कार्यदल (एंटी गैंगस्टर टास्क फॉर्स) के गठन का निर्णय लिया गया है.