Rajasthan CM: खुली पर्ची और निकला नाम, देखते ही वसुंधरा राजे के उड़े होश! Video वायरल

राजस्थान तक

12 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 12 2023 3:21 PM)

अब सवाल ये है कि जिसके हाथ में पर्ची पहुंचती है उसका सीएम की दौड़ से बाहर माना जाता है. दरअसल यही परंपरा अभी तक दिख रही है कि पर्ची उससे पढ़वाई जाती है जिसका नाम दौड़ से बाहर होता है.

Rajasthan CM: खुली पर्ची और निकला नाम, देखते हुए वसुंधरा राजे के उड़े होश! Video वायरल
Rajasthan CM: खुली पर्ची और निकला नाम, देखते हुए वसुंधरा राजे के उड़े होश! Video वायरल
Google CTA

Slip in the hands of Vasundhara Raje: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री (vasundhra raje) के नाम का ऐलान होने के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें मंच पर बैठी राजे पहले खुश नजर आती हैं. जैसे ही ऑब्जर्वर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) उन्हें एक पर्ची देते हैं तो वे थोड़ा घबराई सी लगती हैं. फिर वे पर्ची खोलकर देखती हैं और नाम देखते हुए उनके चेहरे के भाव बदल जाते हैं.

Read more!

सीएम फेस के ऐलान से पहले ही जैसे ही वसुंधरा राजे के हाथ में पर्ची आई तो सोशल मीडिया पर ये खबर चलने लगी कि राजे का पत्ता कटा.

जिसके हाथ में पर्ची उसका पत्ता साफ!

अब सवाल ये है कि जिसके हाथ में पर्ची पहुंचती है उसका सीएम की दौड़ से बाहर माना जाता है. दरअसल यही परंपरा अभी तक दिख रही है कि पर्ची उससे पढ़वाई जाती है जिसका नाम दौड़ से बाहर होता है. ऐसा ही हुआ राजे के साथ. जैसे ही राजनाथ सिंह ने उनके हाथ में पर्ची दी ये माना जाने लगा कि सीएम फेस की दौड़ से राजे बाहर हो चुकी हैं.

यहां देखें Video