Congress First Candidate List: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, कौन हैं एक नया नाम जिस पर कांग्रेस ने खेला दांव

राजस्थान तक

21 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 21 2023 9:51 AM)

Rajasthan Congress First Candidate List:  राजस्थान में विधानसभा (Rajasthan Assembly Election 2023) चुनाव के बीच आज कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है. वहीं कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की है. कांग्रेस की पहली सूची में कुल 33 नाम शामिल […]

Congress First Candidate List: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, कौन हैं एक नया नाम जिस पर कांग्रेस ने खेला दांव
Congress First Candidate List: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, कौन हैं एक नया नाम जिस पर कांग्रेस ने खेला दांव
Google CTA

Rajasthan Congress First Candidate List:  राजस्थान में विधानसभा (Rajasthan Assembly Election 2023) चुनाव के बीच आज कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है. वहीं कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की है. कांग्रेस की पहली सूची में कुल 33 नाम शामिल है, इनमें एक नाम को छोड़कर 32 नाम वही पुराने हैं. जिनपर कांग्रेस ने भरोसा जताया है. इस लिस्ट में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, गोविंद सिंह डोटासरा, दिव्या मदेरणा समेत कई पुराने विधायकों के नाम शामिल हैं.

Read more!

आज जैसे ही भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई. उसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में कोई भी चौंकाने वाला नाम सामने नहीं आया. कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में वहीं पुराने विधायकों पर भरोसा जताया है. माना जा रहा है भाजपा में पहली लिस्ट आने के बाद हुए विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में उन्हीं सेफ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां से कांग्रेस मजबूत है. ऐसे में कांग्रेस ने 33 में 32 नाम रिपीट किए हैं. हालांकि एक नाम इस लिस्ट में नया है. जो कि अलवर जिले की मुंडावर विधानसभा से हैं.

लिस्ट में एक नया नाम

कांग्रेस की पहली लिस्ट में मुंडावर से ललित यादव का नाम नया है. पिछली बार ललित यादव कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे. लेकिन जनता दल और कांग्रेस के गठबंधन से भारत यादव इस सीट से चुनाव लड़े थे. इसलिए ललित यादव को कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पाया था. जिसके बाद ललित बागी होकर बसपा से चुनाव लड़े थे. और वह दूसरे नंबर पर रहे थे. लेकिन चुनाव के बाद वह कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए थे और फिलहाल पर पीसीसी सदस्य भी हैं. और वह मुंडावर में लगातार सक्रिय हैं, इसलिए पार्टी ने इस बार ललित यादव पर भरोसा जताया है. वहीं यहां से भाजपा की ओर से मंजीत चौधरी को टिकट मिला है.

इन दिग्गजों को मिला टिकट

नोहर – अमित चाचाण, कोलायत – भंवर सिंह भाटी, सादुलपुर– कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़– मनोज मेघवाल, मंडावा– रीता चौधरी, लक्ष्मणगढ– गोविंद सिंह डोटासरा, विराटनगर– इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर– डॉ. अर्चना शर्मा, सांगानेर– पुष्पेन्द्र भारद्वाज, मुंडावर– ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण – टीकाराम जूली, सिकराय– ममता भूपेश, सवाई माधोपुर– दानिश अबरार, टोंक– सचिन पायलट, लाडनूं– मुकेश भाकर, डीडवाना– चेतन सिंह चौधरी, जायल– मंजू देवी, डेगाना– विजयपाल मिर्धा, परबतसर– रामनिवास गवारिया. ओसियां – दिव्या मदेरणा, सरदारपुरा– अशोक गहलोत, जोधपुर – मनीषा पंवार, लूणी– महेंद्र विश्नोई, बायतू– हरीश चौधरी, वल्लभनगर– प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, डूंगरपुर– गणेश गोघरा, बागीदौरा– महेंद्र जीत सिंह मालवीया, कुशलगढ़– रमिला खड़िया, प्रतापगढ़– रामलाल मीना, भीम– सुदर्शन सिंह रावत, नाथद्वारा – सी पी जोशी, मांडलगढ़– विवेक धाकड़, हिंडोली – अशोक चांदना

Rajasthan Election: कांग्रेस ने जारी की 33 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, फटाफट देखें पूरी सूची