4 लाख बैग में, 60 हजार हाथ में.. मालामाल हो रही थीं SDM काजल मीणा, ACB ने छापा मारा तो खुल गया खेल!

करौली की नादौती एसडीएम काजल मीणा को एसीबी ने 60,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उनके सहयोगी के बैग से 4 लाख रुपये का अतिरिक्त कैश भी बरामद हुआ है जिसकी जांच जारी है.

काजल मीणा
काजल मीणा

अमित तिवारी

follow google news

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. करौली जिले के नादौती में तैनात एसडीएम (SDM) काजल मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में एसडीएम के साथ उनके रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है.

Read more!

जमीन के बंटवारे के बदले मांगी थी घूस

एसीबी के मुताबिक, यह पूरा मामला जमीन के बंटवारे से जुड़ी 'फाइनल डिग्री' जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का है. एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके काम को अटकाया जा रहा है और एसडीएम काजल मीणा इसके बदले पैसे की मांग कर रही हैं. शुरुआती मांग ₹1 लाख की थी, लेकिन बाद में सौदा ₹80,000 में तय हुआ. इसमें से ₹60,000 एसडीएम के लिए और बाकी रकम स्टाफ के लिए तय की गई थी.

एसीबी का बिछाया जाल और मैडम का 'खेल' खत्म

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की सवाई माधोपुर यूनिट ने जाल बिछाया. जैसे ही परिवादी ने नादौती उपखंड कार्यालय में रिश्वत की राशि दी, एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया. रिश्वत की रकम रीडर दिनेश सैनी से होते हुए वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ तक पहुँची और फिर एसडीएम काजल मीणा के पास गई. टीम ने तीनों को मौके से ही दबोच लिया.

बैग से मिले 4 लाख रुपए

गिरफ्तारी के बाद जब तलाशी ली गई, तो वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के बैग से करीब ₹4 लाख का अतिरिक्त कैश बरामद हुआ. एसीबी अब इस बात की जांच कर रही है कि यह बड़ी रकम कहां से आई और क्या मैडम ने पहले भी कई लोगों से इसी तरह घूस वसूली है. इस कार्रवाई के बाद से करौली जिला प्रशासन और सरकारी महकमों में 

 

    follow google news