Rajasthan: बहला-फुसलाकर नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 2 रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज किया केस

देवी सिंह

• 02:51 AM • 15 Jan 2024

Rajasthan Crime News: नाबालिग की शिकायत पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने उसके 2 रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Rajasthan: बहला-फुसलाकर नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 2 रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज किया केस
Rajasthan: बहला-फुसलाकर नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने 2 रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज किया केस
Google CTA

Rajasthan Crime News: राजस्थान के राजसमंद (Rajsamand News) में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां के देवगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी को उसके रिश्तेदार ही बहला फुसलाकर बाइक पर बिठाकर ले गए. इसके बाद उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने उसके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Read more!

भीम डीएसपी राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया नाबालिक पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ देवगढ़ थाने पर उपस्थित होकर अपने ही दो रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. उसने अपहरण और दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया. मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ अपराध की पुष्टि हुई है. इसके बाद पुलिस ने टीमें गठित कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार अब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.