Rajasthan: नामांकन से पहले ‘जेल पहुंची’ दिव्या मदेरणा, सामने आई ये तस्वीर

राजस्थान तक

06 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 7 2023 1:33 PM)

Why did Divya Maderna go to jail before nomination: कांग्रेस की यंग और फायर ब्रांड नेताओं में शुमार ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (divya maderna) ने सोमवार को नामांकन किया. कांग्रेस पार्टी (rajasthan congress) की उम्मीदवार दिव्या नामांकन से पहले मां का आशीर्वाद लिया. रातानाड़ा स्थित मंदिर में भगवान शिव, श्री गणेश और देवी की पूजा […]

Rajasthan: नामांकन से पहले 'जेल पहुंची' दिव्या मदेरणा, सामने आई ये तस्वीर
Rajasthan: नामांकन से पहले 'जेल पहुंची' दिव्या मदेरणा, सामने आई ये तस्वीर
Google CTA

Why did Divya Maderna go to jail before nomination: कांग्रेस की यंग और फायर ब्रांड नेताओं में शुमार ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (divya maderna) ने सोमवार को नामांकन किया. कांग्रेस पार्टी (rajasthan congress) की उम्मीदवार दिव्या नामांकन से पहले मां का आशीर्वाद लिया. रातानाड़ा स्थित मंदिर में भगवान शिव, श्री गणेश और देवी की पूजा अर्चना की. सच्चियाय मंदिर में दर्शन भी किया. दिव्या सिमरथा बाबा समाधि स्थल पर भी पहुंची.

Read more!

इन सबके बीच वे जोधपुर जिला कारागार भी पहुंची. यहां हाथों में फूल लिए जेल के मुख्य द्वार पर खड़ी रहीं और पुष्प अर्पित कर पिता को याद किया. ध्यान देने वाली बात है कि दिव्या के पिता महिलापाल मदेरणा प्रदेश के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में वर्ष 2011 से जेल में थे. वे 10 साल तक जेल में रहे. यहीं उन्हें कैंसर हो गया जो फोर्थ स्टेज में पहुंच गया. वर्ष 2021 में उन्हें इलाज के लिए जमानत मिला. हालांकि वे कैंसर से जंग हार गए.

जेल के बाहर मुलाकात की पुरानी तस्वीर भी साझा की

दिव्या ने जेल के बाहर पिता से मिलते हुए की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है. साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है…’मैंने 10 साल अपने जीवन के (एक दशक )यहां पर सजदे किए हैं. मेरी राजनीतिक पैदाइश इस दर्द और वेदना से हुई है. क्रूंदन और विरह जो नियति ने मेरे भाग्य में लिखा वही से मेरे राजनीतिक संघर्ष का आग़ाज़ हुआ. इस अभिशाप के साथ नियति ने मुझे फ़ोलाद की सलाख़ों से दोस्ताना कराया और उन सलाख़ों ने एक बेटी का किसी भी परिस्थिति में ना टूटने वाला हौसला देख वरदान दिया निडरता का , साहस का , शक्ति का , अनवरत चलने का , और फ़ोलाद की तरह तटस्थ रहने का. सार्वजनिक जीवन में जिसे यह निडरता मिल जाये वह कर्तव्य पथ पर हमेशा अभिजीत है , क्योंकि मूल्यों की राजनीति ही असली व अंतिम विजय है.’

सोमवार का अजब संयोग

दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘पिछली बार 2018 में जब नामांकन पत्र भरा था उस दिन भी सोमवार था और आज भी सोमवार है.’ दिव्या ने इस बार भी जीत का दावा किया.

दिव्या ने नामांकन में दिखाया दम

दिव्या मदेरणा ने नामांकन में अपना दम दिखाया. भारी जन सैलाब के बीच कार के सन रूफ से बाहर निकली दिव्या लोगों का अभिवादन करते नजर आईं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने पुराने संकल्प को दोहराने के साथ वादे पूरे करने वाले साक्ष्यों का जिक्र करती हुई गुंडा राज पर अंकुश लगाने की बात कही.

यहां देखें दिव्या का नामांकन का वीडियो

यह भी पढ़ें:
Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने अपनी शादी को लेकर बताई ये बात, देखें Video