Rajasthan: ‘राजस्थान विजन-2030’ कार्यक्रम में CM गहलोत ने साधा PM पर निशाना, बोले- मार्केटिंग गुरु हैं मोदी 

राजस्थान तक

06 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 6 2023 7:00 AM)

Rajasthan Assembly Election 2023: सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार को ‘राजस्थान विजन-2030’ (Rajasthan Vision-2030) के डॉक्यूमेंट का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर बीजेपी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर भी पलटवार किया. सीएम गहलोत ने जोधपुर (Jodhpur) में मोदी के जोधपुर दंगे […]

Rajasthan: 'राजस्थान विजन-2030' कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने साधा PM पर निशाना, बोले- मार्केटिंग गुरु हैं मोदी 
Rajasthan: 'राजस्थान विजन-2030' कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने साधा PM पर निशाना, बोले- मार्केटिंग गुरु हैं मोदी 
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार को ‘राजस्थान विजन-2030’ (Rajasthan Vision-2030) के डॉक्यूमेंट का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर बीजेपी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर भी पलटवार किया. सीएम गहलोत ने जोधपुर (Jodhpur) में मोदी के जोधपुर दंगे के बयान पर कहा कि पता नहीं पीएम को उन्हें कौन ब्रीफ करता है. उन्होंने पीएम को लेकर कहा, ‘मोदी मार्केटिंग गुरु है, हम बोलते कम हैं और काम ज्यादा करते हैं’. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पीएम मोदी के तमाम आरोपों पर जवाब दिया.

Read more!

सीएम गहलोत ने कहा कि पता नहीं पीएम को कौन ब्रीफ करता है. सीएम ने बोलते हुए कहा कि ‘जोधपुर में प्रधानमंत्री ने कहा कि दंगे हुए और कुछ लोगों की मौत हुई, जबकि यह सब झूठ है’. पीएम को जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है क्या किसी को चिंता है. पीएम एक रेप केस की बात कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर में 100 से अधिक रेप हो चुके लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री को नहीं हटाया.

मोदी मार्केटिंग गुरु हैं: सीएम गहलोत

नर्मदा का पानी राजस्थान को देने वाले पीएम मोदी के बयान पर सीएम गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा, ‘पीएम ने बड़ा एहसान किया हमपर, नर्मदा का पानी देकर’. सीएम ने कहा, ‘अरे! आपने क्या दिया जो आपका ये फर्ज है और हमारा अधिकार है पानी लेने का. वो पानी दिया आपने’. पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वो मार्केटिंग गुरु हैं, हर चीज की मार्केटिंग करना जानते हैं, हम काम करना जानते हैं’. सीएम ने कहा, ‘बातें कम, काम ज्यादा! ये हमारा फॉर्मूला रहेगा.’

लाल डायरी पर सीएम ने दिया जवाब

विजन-2030 राजस्थान के डॉक्यूमेंट के विमोचन पर सीएम ने पीएम पर हमला बोला, उन्होंने पीएम के लाल डायरी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लाल डायरी का ऐसा षड्यंत्र किया वह ऐसा बल्ब है जो जल्द फ्यूज हो गया. बीजेपी के हेडक्वाटर में सरकार गिराने का षड्यंत्र किया, लेकिन आप लोगों का प्यार था. लोग तारीफ करते हैं हमारे काम हमारी नीतियों की.

मोदी ने लगाए तुष्टिकरण के आरोप, सीएम गहलोत ने पीएम पर बोला हमला