Rajasthan Election: 101 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में मची हलचल!

राजस्थान तक

• 03:00 AM • 15 Nov 2023

Rajasthan Election राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों में नाराजगी है.

Rajasthan Election: 101 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में मची हलचल
Rajasthan Election: 101 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में मची हलचल
Google CTA

Rajasthan Election: सवाई माधोपुर विधानसभा चुनावों के समर में सियासी दांव-पेच पूरी तरह से हावी है, जिसके चलते मंगलवार को बड़ा उलट फेर भी देखने को मिला. 101 भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियो ने अचानक से अपने इस्तीफे दे डाले और निर्दलीय प्रत्याशी आशा मीणा के समर्थन में खड़े हो गए.

Read more!

राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों में नाराजगी है. मंगलवार को प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने एक आदेश जारी करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य आशा मीणा को भी सदस्यता से निष्कासित कर दिया है.

इसी से गुस्साए 101 भाजपा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता से ही अपना इस्तीफा दे दिया. भाजपा पदाधिकारी ने इस्तीफा देने के दौरान कहा कि डॉक्टर किरोड़ी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से वे बेहद नाराज है और अब भी निर्दलीय प्रत्याशी आशा मीणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे.