अशोक गहलोत ने माना- सचिन पायलट से विवाद दुर्भाग्यपूर्ण एपिसोड था

राजस्थान तक

• 03:13 PM • 19 Nov 2023

इंडिया टुडे ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के साथ खास बातचीत में पायलट से विवाद के सवाल पर गहलोत ने कहा कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण एपिसोड था.

अशोक गहलोत ने माना- सचिन पायलट से विवाद दुर्भाग्यपूर्ण एपिसोड था
अशोक गहलोत ने माना- सचिन पायलट से विवाद दुर्भाग्यपूर्ण एपिसोड था
Google CTA

Gehlot spoke on the dispute with Pilot: राजस्थान चुनाव (rajasthan election 2023) में गिनती के दिन बाकी हैं. पिछले 5 सालों से आपसी विवादों में रहे सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट अब एक साथ आ गए हैं. अब तो अशोक गहलोत ये भी मान रहे हैं कि ये दुर्भाग्यपूर्ण एपिसोड था. उन्होंने इसका ठीकरा भी बीजेपी पर फोड़ते हुए कहा कि ये उन्हीं की साजिश थी जो सफल नहीं हो पाई.

Read more!

इंडिया टुडे ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के साथ खास बातचीत में पायलट से विवाद के सवाल पर गहलोत ने कहा कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण एपिसोड था.

गहलोत ने 25 सितंबर वाली घटना के सवाल पर भी माना कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे पर उनके समर्थक विधायक नहीं. गहलोत ने कहा- मैं तैयार था अध्यक्ष बनने के लिए. विधायक नहीं चाहते थे कि मैं सीएम पद छोड़ अध्यक्ष बनूं.’ पायलट न बने इस लिए आप रुक गए या आपके एमएलए नहीं चाहते थे के सवाल पर गहलोत फिर बोले- ‘सब अचानक से हुआ और बाद में जाकर हाईकमांड से मैंने माफी मांगी थी.

कन्हैया लाल हत्या मामले में भी बोले सीएम

गहलोत ने कन्हैया लाल हत्याकांड पर कहा- कन्हैया लाल हत्याकांड और बीजेपी के आरोपों को लेकर सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा- ‘कन्हैया लाल को जो मारने वाले थे इनका संबंध बीजेपी से है. एक दूसरे मामले में से पकड़े गए थे तब बीजेपी ने इनको थानों से छुड़ाया था. जब ये हज करके आए तो बीजेपी वालों ने इनका स्वागत किया. ‘जैसे ही घटना हुई हमने आरोपियों को 2 घंटे में पकड़ लिया. इधर केस तुरंत NIA ने ले लिया. आज चुनाव आ गए हैं तब तक कोई बता नहीं रहा कि कार्रवाई क्या की है, ताकि केस खींचकर चुनाव के वक्त इसे इनकैश कर सकें. सांप्रदायिकता की बात करके इसे इनकैश कर सकें.