Rajasthan: कांग्रेस को बड़ा झटका, 151 लोगों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

संतोष शर्मा

• 08:28 AM • 09 Nov 2023

151 people resigned from Rajasthan Congress: राजस्थान चुनाव (rajasthan election 2023) में नामांकन वापसी के दौर के बीच कांग्रेस (rajasthan congress) के लिए बुरी खबर आई है. पार्टी से 151 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. बहरोड़ में कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव समेत 151 समर्थकों ने इस्तीफ दिया है. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह […]

Rajasthan: कांग्रेस को बड़ा झटका, 151 लोगों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप
Rajasthan: कांग्रेस को बड़ा झटका, 151 लोगों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप
Google CTA

151 people resigned from Rajasthan Congress: राजस्थान चुनाव (rajasthan election 2023) में नामांकन वापसी के दौर के बीच कांग्रेस (rajasthan congress) के लिए बुरी खबर आई है. पार्टी से 151 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. बहरोड़ में कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव समेत 151 समर्थकों ने इस्तीफ दिया है. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

Read more!

बस्तीराम यादव ने बताया कि वे पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. 20 साल से कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी समिति के वे सदस्य भी रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उन्हें उपेक्षित कर रहे हैं.

टिकट नहीं मिलने से थी नाराजगी

इस्तीफा देने वालों में बहरोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा है. बस्तीराम का आरोप है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया. राजनैतिक षड्यंत्र कर उनके सियासी भविष्य को कुचला जा रहा है.

बहरोड़ से कांग्रेस को हराएंगे- बस्तीराम

बस्तीराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की वजह से वह जिला प्रमुख और प्रधान नहीं बन पाए थे. खुद अपने समर्थकों की बदौलत वह प्रधान बन पाए. उनकी पत्नी भी इस बार प्रधान बनी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए इतना काम करने के बावजूद उनके स्थान पर संजय यादव को इस बार टिकट दिया गया है. इस वजह से बहरोड़ में कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है. वर्तमान बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के शासन का अंत करने के लिए बहरोड़ की जनता एकजुट होकर उनके विरोधी का समर्थन कर बलजीत यादव को हराने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: 

स्पर्धा चौधरी ने हनुमान बेनीवाल को दिया बड़ा झटका, RLP छोड़ते हुए कही ऐसी बात कि बढ़ गया सस्पेंस