Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने CEC की बैठक में 100 उम्मीदवारों को हरी झंडी, जल्द जारी होगी लिस्ट

राजस्थान तक

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 19 2023 6:30 AM)

Rajasthan Congress First Candidates List: राजस्थान (Rajasthan Assembly Election) में कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर इंतजार किया जा रहा है. बीजेपी ने 9 अक्टूबर को अपनी 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. ऐसे में अब सभी कांग्रेस की लिस्ट को वेट कर रहे हैं. बुधवार को दिल्ली में पहले स्क्रीनिंग कमेटी उसके […]

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने CEC की बैठक में 100 उम्मीदवारों को दी हरी झंड़ी, जल्द जारी होगी लिस्ट
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने CEC की बैठक में 100 उम्मीदवारों को दी हरी झंड़ी, जल्द जारी होगी लिस्ट
Google CTA

Rajasthan Congress First Candidates List: राजस्थान (Rajasthan Assembly Election) में कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर इंतजार किया जा रहा है. बीजेपी ने 9 अक्टूबर को अपनी 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. ऐसे में अब सभी कांग्रेस की लिस्ट को वेट कर रहे हैं. बुधवार को दिल्ली में पहले स्क्रीनिंग कमेटी उसके बाद सीईसी की बैठक हुई. बैठक में करीब 106 नामों को रखा गया था. लेकिन इनमें से 5 नामो को हरी झड़ी नहीं पाई. ऐसे में पहले कांग्रेस 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है.

Read more!

बीजेपी (Rajasthan BJP First List) की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कांग्रेस की पहली लिस्ट (Rajasthan Congress First List) का लोगों को बेशब्री से इंतजार है. बुधवार को सुबह 9 बजे से शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 100 नामों पर सहमति बन गई है. यानी कांग्रेस 100 नामों की सूची जल्द ही जारी कर सकती है.

20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का दौरा

वहीं दूसरी तरफ 20 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा है. जहां पर वह टिकटों को लेकर भी कुछ बात कर सकती है. बुधवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में 106 नामों के सिंगल पैनल रखे गए थे. इनमें से करीब 6 नामों पर आपत्ति के साथ उन्हें होल्ड किया गया है. यानी 100 नामों के सिंगल पैनल पर सहमति बनाते हुए सीआईसी ने पहली लिस्ट पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है.

बुधवार को हुई CEC की बैठक

गौरतलब है कि सुबह 9 बजे से शुरू हुई CEC (Congress CEC Meeting) की बैठक में हुई. राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सीएम गहलोत (Ashok Gehlot), गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हुए. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी बैठक हुई. इस बैठक से पहले मंगलवार को दिल्ली में ही स्क्रीनिंग कमेटी बैठक हुई. ये बैठक देर रात तक चली. इस बैठक में कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, CWC मेंबर सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत दूसरे मेंबर मौजूद थे.