List of BJP and Congress candidates will come in October: राजस्थान (rajasthan news) चुनाव अब काफी करीब है. पार्टियों के कार्यकर्ता और कद्दावर चुनावी बिसात पर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस चेहरे पर पार्टियां चुनाव लड़ेंगी और 200 विधानसभाओं में उम्मीदवार कौन-कौन होंगे. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अभी तक ये पत्ते नहीं खोले हैं. हालांकि चेहरे को लेकर दोनों पार्टियों ने साफ कर दिया है कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. जीतने के बाद सीएम फेस का फैसला होगा.
ADVERTISEMENT
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (sukhjinder singh randhawa) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) कह चुके हैं कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में आएगी. वहीं बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रत्याशियों की सूची फाइनल होगी और इसे रिलीज कर दिया जाएगा. यानी अक्टूबर के पहले सप्ताह में दोनों पार्टियां प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगी.
पीएम मोदी के दौरे के बाद टिकटों की घोषणा?
चूंकि 2 और 5 अक्टूबर को पीएम मोदी का राजस्थान दौरा है. 2 अक्टूबर को पीएम चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) के श्री सांवलिया सेठ मंदिर आएंगे. वे यहां एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 5 अक्टूबर को जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम के दौरे के बाद यानी 5 अक्टूबर के बाद बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ सकती है.
विधानसभावार टिकटों को लेकर हो चुका है मंथन
दो दिन पहले जयपुर में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभावार टिकटों पर मंथन कर चुके हैं. इस दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे.
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली केंद्रीय समिति की बैठक के दूसरे दिन राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर फाइनल मंथन किया जा सकता है. इसके बाद लिस्ट जारी करने की कवायद होगी.
बीजेपी कई पार्ट में लिस्ट की घोषणा कर सकती है. इसमें पहली लिस्ट में या तो मजबूत सीट या कमजोर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है. गौरतलब है कि बीजेपी सीटों की चुनावी गणित को ध्यान में रखकर कटेगरी वाइज बंटवारा किया है.
ये हैं बीजेपी की मजबूत सीटें
राजस्थान की 29 सीटों को पार्टी ने ए कटेगरी में शामिल किया है. इन सीटों पर पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है. इन सीटों पर पार्टी पिछले 3 चुनावों में हारी ही नहीं है. इनमें उदयपुर, अजमेर दक्षिण, बीकानेर पूर्व, भीलवाड़ा, कोटा दक्षिण, झालरापाटन, अलवर शहर, पाली, ब्यावर, सोजत, नागौर, समेत अन्य सीटें हैं. वहीं बीजेपी ने झुंझुनूं, सांचौर, बाड़मेर शहर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ समेत 14 अन्य सीटों को कमजोर सीटों के वर्ग में रखा है.
यह भी पढ़ें:
Rajasthan: राजे कैसे बनीं सियासत की महारानी, गहलोत के ‘जादू’ को बेअसर कर छीन ली सत्ता
ADVERTISEMENT

