Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने अपनी शादी को लेकर बताई ये बात, देखें Video

राजस्थान तक

07 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 7 2023 7:53 AM)

Divya told this about her marriage: ओसियां (osian) में एक मंच पर दिव्या मदेरणा की दहाड़ और सभा में सन्नाटा था. खुद को शेरनी कहने वाली दिव्या ने विपक्षियों पर खूब निशाना साधा और खुद पर किए गए तंजों का जवाब दिया. दिव्या (divya maderna) ने विपक्षियों को घेरते हुए कहा- लोग कहते हैं शादी […]

Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने अपनी शादी को लेकर मंच से बताई ये बात, देखें Video
Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने अपनी शादी को लेकर मंच से बताई ये बात, देखें Video
Google CTA

Divya told this about her marriage: ओसियां (osian) में एक मंच पर दिव्या मदेरणा की दहाड़ और सभा में सन्नाटा था. खुद को शेरनी कहने वाली दिव्या ने विपक्षियों पर खूब निशाना साधा और खुद पर किए गए तंजों का जवाब दिया. दिव्या (divya maderna) ने विपक्षियों को घेरते हुए कहा- लोग कहते हैं शादी कर लो… और कुछ लोग ताली बजाते हैं और खीखीखीखी हंसते हैं. मैंने सुना, लेकिन कभी जवाब नहीं दिया. आज देने आई हूं.

Read more!

दिव्या मदेरणा ने कहा- 2011 से 2023 में आज जवाब देने आई हूं. निम्न स्तर के जो प्रहार करते हैं. अरे जरा सोच कर देखिए कि आप जेल की सलाखों में हो और आपकी बेटी बाहर शादी मना रही हो. मेरे पिता, उनके दर्द और उनके प्रति सेवा मेरा सबसे पहला कर्तव्य है. जब मेरे पिता दर्द और विरह के अंदर कैसे करवट बदलते होंगे और कैसे एक दिन निकलता होगा और कैसे एक रात निकलती होगी. मेरे भाग्य की लकीरों में शादी नहीं लिखी है क्योंकि मेरे भाग्य की लकीरों में सेंट्रल जेल लिखी थी. जिसके 10 साल मैंने फेरे किए हैं. क्योंकि वो मेरा कर्तव्य था. मुझे चुनौती देने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखो.

ये शेरनी पैदायशी तृप्त है- दिव्या मदेरणा

दिव्या ने विपक्षियों के निम्न स्तर के कटाक्ष पर भी वार करते हुए कहा- शेरनी भूखी है. शेरनी प्यासी है. उसे जंगल में शेर के पास भेजो… अपने बेटियों के लिए भी बोलते हो क्या? न मैं भूखी हूं न मैं प्यासी हूं… मैं पैदाइशी तृप्त हूं कोई तृष्णा नहीं है मुझे. दिव्या ने ये भी कहा कि वो शेरनी की तरह लड़ेंगी.