Rajasthan Election: कांग्रेस के लिए मुसीबत बने 8 बागी प्रत्याशी, इन सीटों पर ठोक रहे ताल

राजस्थान तक

03 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 3 2023 8:22 AM)

Rajasthan Election: विधानसभा (Rajasthan Assembly Election) चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी हो रही है. शुरुआती दौर में जहां भाजपा (Rajasthan BJP) में विरोध के स्वर नजर आ रहे थे. तो अब कांग्रेस में भी हालत खराब होने लगे हैं. टिकट नहीं मिलने पर नाराज नेता बगावत पर उतर रहे हैं व निर्दलीय चुनाव लड़ने […]

Rajasthan Election: कांग्रेस के लिए मुसीबत बने 8 बागी प्रत्याशी, इन सीटों पर ठोक रहे ताल
Rajasthan Election: कांग्रेस के लिए मुसीबत बने 8 बागी प्रत्याशी, इन सीटों पर ठोक रहे ताल
Google CTA

Rajasthan Election: विधानसभा (Rajasthan Assembly Election) चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी हो रही है. शुरुआती दौर में जहां भाजपा (Rajasthan BJP) में विरोध के स्वर नजर आ रहे थे. तो अब कांग्रेस में भी हालत खराब होने लगे हैं. टिकट नहीं मिलने पर नाराज नेता बगावत पर उतर रहे हैं व निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं. ऐसे में पार्टी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है. पार्टी के नेताओं को बाकियों को मनाने में लगा दिया गया है. प्रदेश भर में इसी तरह के हालात नज़र आ रहे हैं.

Read more!

बाड़मेर (Barmer) में सिवाना () विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह को टिकट देने पर टिकट के दावेदार सुनील परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता विरोध दर्ज कर रहे हैं. बुधवार को विरोध जताते हुए हाई कमान के फैसले को गलत ठहराया था. अलवर (Alwar) की राजगढ़ विधानसभा सीट पर विधायक जौहरी लाल मीणा का टिकट काट दिया गया. जौहरी लाल मीणा ने टिकट बेचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पैसे में पार्टी में टिकट बिके हैं. अलवर की एक दूसरी सीट कठूमर (Kathumar) में विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटते हुए पार्टी ने महिला को चुनाव मैदान में उतारा. टिकट कटने से नाराज बाबूलाल बैरवा बागी नजर आ रहे हैं. बाबूलाल बैरवा ने भी नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया.

चित्तौड़गढ़, गंगानगर में भारी विरोध

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस में बड़ी सादड़ी (Badi Sadri) से डेयरी चेयरमैन बद्रीजाट जगपुरा को टिकट का ऐलान होते ही अन्य सभी दावेदार लामबंद होकर पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के साथ हो गए. इस दौरान प्रदर्शन के बाद चेतावनी दी कि टिकट अगर नहीं बदली गई. तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. गंगानगर (Ganganagar) जिले में विस से कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर नगर परिषद की सभापति करुणा चांडक ने बगावत कर दी. करुणा 4 नवंबर को निर्दलीय नामांकन भरेंगे. करुणा के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

कोटा, जालौर में प्रत्याशी के खिलाफ लामबंदी

कोटा में सांगोद (Sangod) विधानसभा सीट से कांग्रेस के देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को मैदान में उतरने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है. भरत सिंह भी विरोध में आ गए हैं भरत सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. जालौर (Jalore) विधानसभा सीट से रमीला मेघवाल को प्रत्याशी बनाने के विरोध में टिकट मांग रहे पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल सहित सभी दावेदार एकजुट हो गए और क्षेत्र में विरोध करने लगे.

सांचौर में मुस्लिम समाज की पंचायत

इसी तरह से सांचौर (Sanchore) में राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई से नाराज चल रहे पीएससी सदस्य व सांचौर के पूर्व प्रधान डॉक्टर रामेश्वर अली ने 3 नवंबर को मुस्लिम समाज की पंचायत बुलाई है व लगातार पार्टी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं.