बालक नाथ का आपत्तिजनक बयान, बोले – ‘तिजारा में भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां जीत की लड़ाई नहीं’

हिमांशु मिश्रा

• 06:04 AM • 15 Nov 2023

Rajasthan Election: बाबा बालक नाथ (Balak Nath) के सामने भाजपा के पूर्व विधायक मामन यादव चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद मामन यादव ने बालक नाथ को समर्थन दिया.

Rajasthan Election: बालक नाथ का आपत्तिजनक बयान, बोले - 'तिजारा में भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां जीत की लड़ाई नहीं'
Rajasthan Election: बालक नाथ का आपत्तिजनक बयान, बोले - 'तिजारा में भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां जीत की लड़ाई नहीं'
Google CTA

Rajasthan Election: अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से भाजपा ने अलवर सांसद बाबा बालक नाथ को चुनाव मैदान में उतारा है. बाबा बालक नाथ अपने बयानों के चलते शुरुआत से चर्चा का विषय बने हुए हैं. ऐसे में उनका एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि तिजारा में भारत-पाकिस्तान का मैच है. ऐसे में जीतने के साथ वोटिंग परसेंटेज की भी लड़ाई हमें लड़नी है.

Read more!

तिजारा में भाजपा ने बाबा बालक नाथ को चुनाव मैदान में उतारा है. बाबा बालक नाथ रोहतक की अस्थल बोहर मठ के महंत हैं. यह नाथ सम्प्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी है. तो कांग्रेस में तिजारा विधानसभा सीट पर इमरान खान को टिकट दिया है. इमरान खान पहले बसपा में थे. 2019 में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए थे.

बालकनाथ का वीडियो वायरल

बाबा बालक नाथ के सामने भाजपा के पूर्व विधायक मामन यादव चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद मामन यादव ने बालक नाथ को समर्थन दिया. तो गुर्जर समाज बालक नाथ का विरोध कर रहा है. इस बीच गुर्जर समाज की एक पंचायत में बालक नाथ का भावुक होता हुआ वीडियो सामने आया.

‘सभी कबीले एक हो चुके’

अब चुनाव प्रचार के दौरान तिजारा की एक सभा में बोलते हुए बालक नाथ ने कहा कि “तिजारा में भारत-पाकिस्तान का मैच है. इस मैच को जीतने के साथ ही वोटिंग परसेंटेज की लड़ाई है. क्योंकि सामने के सभी कबीले एक हो चुके हैं. वहां एक वोटिंग परसेंटेज कितना रहता है, यह बताने की आवश्यकता नहीं है. ऐसे में हम सभी को एक होकर वोट करना होगा. जिससे वोटिंग परसेंटेज बेहतर रहे.” उन्होंने कहा कि सामने वाले के मंसूबों को वोटिंग परसेंटेज से परास्त करेंगे. तो आने वाले भविष्य में एक होकर हमारे सनातन धर्म को हारने की साजिश नहीं कर पाएंगे. बालक नाथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. जिसके चलते बालक नाथ चर्चा में बने हुए हैं.

मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास

तिजारा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हुई. उस दौरान भी उन्होंने तालिबान और हमास, गाजा पट्टी की बात की. तो शुरुआत से ही तिजारा का चुनाव हिंदू मुस्लिम का चुनाव बन गया है. इस विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है. इसके अलावा यादव, गुर्जर, एससी वोटर इस विधानसभा सीट पर हैं. एससी वॉटर निर्णायक भूमिका में है. इसलिए प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.