Rajasthan Election: PM मोदी के दौरे से पहले ज्योति मिर्धा ने नागौर में किया बड़ा खेल, कांग्रेस की धड़कने तेज

Kesh Ram

• 09:09 AM • 18 Nov 2023

Rajasthan Election: नागौर जिले में कुल 10 विधानसभा हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी नागौर के स्टेडियम में जन सभा को संबोधित करेंगे. डॉ ज्योति मिर्धा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका दे दिया है.

Rajasthan Election: नागौर जिले में कुल 10 विधानसभा हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी नागौर के स्टेडियम में जन सभा को
Rajasthan Election: नागौर जिले में कुल 10 विधानसभा हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी नागौर के स्टेडियम में जन सभा को
Google CTA

Rajasthan Election: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज नागौर के राजकीय स्टेडियम में जिले के 10 विधायकों के समर्थन में करेंगे जन सभा को संबोधित . पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2:20 पर बीकानेर से हेलीकॉप्टर के द्वारा नागौर के खरनाल पहुचेंगे. खरनाल स्थित वीर तेजाजी महाराज के मंदिर के दर्शन के बाद हेलीकॉटर से नागौर के राजकीय माड़ी बाई कॉलेज में बने हेलीपेड पर 4:05 मिनट पर पहुंचेंगे और 4:10 मिनट पर सभा स्थल पर पहुचेंगे. 4.15 मिनट से लेकर 4.55 तक आमसभा को संबोधित करेंगे. 5 बजे नागौर से बीकानेर के लिए निकल जाएंगे.

Read more!

जिले के 10 बीजेपी प्रत्याशियों जुटाएंगे भीड़

नागौर जिले में कुल 10 विधानसभा हैं. बीजेपी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आज पीएम नरेंद्र मोदी नागौर के स्टेडियम में जन सभा को संबोधित करेंगे. देखने वाली बड़ी बात यह रहेगी की हाल ही दिनों में कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी पार्टी में आई ज्योति मिर्धा और अन्य प्रत्याशी कितनी भीड़ जुटा पाएंगे.

पीएम के दौरे के ठीक पहले 15 लोगो ने बीजेपी पार्टी ज्वॉइन

नागौर के पीएम दौरे से ठीक कुछ समय पहले डॉ ज्योति मिर्धा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका दे दिया है. नागौर नागौर परिषद के सभापति मीतू बोथरा और 7 पार्षदों, मुंडवा और मेड़ता के नेताओ ने और नागौर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सैन, मुंडवा के पूर्व चेयरमैन विक्की सदावत ने बीजेपी पार्टी ज्वॉइन कर ली.

जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागौर के दौरे पर रहेंगे. बीकानेर से हवाई मार्ग से नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के बाद नागौर के स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. आज हमारे बीजेपी पार्टी में 20 -22 कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी पार्टी ज्वॉइन की है. ज्योति मिर्धा की अहम भूमिका रही है. नागौर जिले के 10 विधानसभा की सीटों पर अब हम आसानी से जीत जाएंगे.