Rajasthan Election: चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, कई दिग्गज समेत 50 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

राजस्थान तक

16 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 16 2023 4:13 AM)

Rajasthan Election: भाजपा (BJP) के बाद अब कांग्रेस (Rajasthan Congress) भी अपने बागी प्रत्याशियों पर कार्रवाई कर रही है. कांग्रेस ने 50 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है

Rajasthan Election: चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, कई दिग्गज समेत 49 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई
Rajasthan Election: चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन, कई दिग्गज समेत 49 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई
Google CTA

Rajasthan Election: राजस्थान में चुनाव के 9 दिन शेष हैं, ऐसे में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) अपने बागी प्रत्याशियों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है. बीते दिनों में भाजपा अब तक अपने पांच प्रत्याशियों पर कार्रवाई कर चुकी है. वहीं कांग्रेस भी अब कारवाई करने में पीछे नहीं है. कांग्रेस ने भी अपने 50 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

Read more!

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बागियों को 2 दिन पहले संदेश देते हुए कहा था कि या तो वह पार्टी को समर्थन दे दे या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहे. लेकिन जब कोई भी बागी नहीं माना तो अब पार्टी ने उन पर एक्शन लिया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने 49 बागियों पर को पार्टियों से बाहर का रास्ता दिखाया है.

2 विधायक और 7 पूर्व विधायक पर कार्रवाई

कांग्रेस पार्टी ने अपने 2 मौजूदा विधायक और सात पूर्व विधायकों पर भी कार्रवाई की है. इनमें विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरीलाल मीणा भी शामिल है, दोनों टिकट नहीं मिलने के बाद बागी हो गए थे और निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं. अब कांग्रेस ने दोनों को निष्कासित कर दिया है. हीं पार्टी 7 पूर्व विधायकों पर कार्रवाई की है, जिनमें लूणकरणसर से वीरेंद्र बेनीवाल, विराटनगर से रामचंद्र सराधना, कोलायत से रेवतराम पंवार, संगरिया से डॉ. परम नवदीप सिंह, पुष्कर से डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नागौर से हबीबुर्रहमान खान अशरफी, मनोहरथाना से कैलाश मीणा का नाम शामिल है.

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

पार्टी ने श्रीगंगानगर से करूणा अशोक चाण्डक, मुण्डावर से अंजली यादव, सादुलशहर से ओम बिश्नोई, टोडाभीम से राघव राम मीधा, श्रीमाधोपुर से बलराम यादव, मालपुरा से गोपाल गुर्जर, शिव से फतेह खान, कपासन से आनंदी राम खटीक, धोद से महेश मोरदिया, सांचौर से डॉ. शमशेर अली सैय्यद, केशोरायपाटन से राकेश बोयत, छबड़ा से नरेश मीणा, महुआ से रामनिवास गोयल, जालोर से श्री रामलाल मेघवाल, हनुमानगढ़ से गणेश राज बंसल, चौरासी से महेंद्र बरजोड़, विराटनगर से भीमसैन गुर्जर, धरियावद से विशेष कुमार मीणा, राजगढ़-लक्षमणगढ से राहुल कुमार मीणा, शीला मीणा, हिण्डौन से बृजेश जाटव, निवाई से प्रहलाद नारायण बैरवा, नगर से डॉ. गोविन्द शर्मा, सिवाना सुनील परिहार, सरदारशहर से राजकरण चौधरी, सवाईमाधोपुर से डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, उदयपुरवाटी से मीनू सैनी, लोहावट से सत्यनारायण विश्नोई, जोधपुर से डॉ. अजय त्रिवेदी, झोटवाड़ा से सुरज्ञान सिंह घौसल्या,हरिकिशन तिवारी. मसूदा से वाजिद खान, परबतसर से लच्छाराम बढ़ारड़ा, देवली-उनियारा से डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, डूंगरपुर से देवराम रोत, सागवाड़ा से पन्नालाल डोडियार, किशनगढ़ बास से सिमरत संधू और सोजत से अशोक खाण्डपा मेघवाल पर कार्रवाई की है