Rajasthan Election Breaking: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की सुगबुगाहट के बीच बुधवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में 100 नामों पर मुहर लगने की बात सामने आई. इसी बीच दौसा में प्रियंका गांधी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे रंधावा ने पहली लिस्ट की नई डेट बता दी.
ADVERTISEMENT
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगले एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि ये लिस्ट बीजेपी की पहली लिस्ट के मुकाबले दोगुनी होगी. यानी करीब 100 प्रत्याशियों की लिस्ट आने की बात रंधावा भी कर रहे हैं.
20 अक्टूबर को कांदोली में होगी प्रियंका की रैली
सुखजिंदर सिंह रंधावा बुधवार को मंत्री ममता भूपेश के साथ दौसा के कांदोली गांव में पहुंचे और प्रियंका गांधी की रैली स्थल का जायजा लिया. 20 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही वादाखिलाफी यात्रा के तहत दौसा के कांदोली में ERCP को लेकर रैली होगी. इस रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होगी. ऐसे में प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है.
कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचारी नहीं हैं: रंधावा
दौसा में प्रदेश प्रभारी रंधावा ने यह भी कहा कि भाजपा पैसे का प्रलोभन देकर सरकार गिराने का काम करती है. क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इसी तरह सरकार गिराई थी और राजस्थान में भी प्रयास किया गया था. लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचारी नहीं हैं और ना ही इन बीजेपी वालों के चाल में फंसे हैं. वे पार्टी के साथ रहे थे.
यह भी पढ़ें: सोनिया ने शांति धारीवाल की उम्मीदवारी पर खड़ा किया सवाल, राहुल ने याद दिलाया 25 सितंबर!
ADVERTISEMENT


