Rajasthan Election: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) आज प्रदेशवासियों को 5 नई गारंटी (CM Gehlot Promises Seven Guarantees) दे रहे हैं, इनमें से पहले प्रियंका गांधी 2 गारंटी की घोषणा कर चुकी हैं 7 में से बाकि 5 गारंटी की घोषणा सीएम गहलोत देने जा रहे हैं. प्रियंका गांधी ने झुंझुनू (jhunjhunu) में हुई जनसभा में 1 करोड़ 50 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने गृह लक्ष्मी गारंटी योजना की भी घोषणा की थी, जिसमें परिवार की महिला मुखिया के लिए सालाना 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया. अब सीएम गहलोत प्रदेशवासियों को 5 गारंटी और दे रहे हैं. जिनमें अंग्रेजी मीडियम शिक्षा, गौरधन गांरटी, फ्री लैपटॉप गारंटी शामिल है.
ADVERTISEMENT
सीएम गहलोत की 7 गारंटी
1. गृह लक्ष्मी गारंटी: परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपए
2. गौधन गारंटी : 2 रुपए प्रति गोबर की खरीद
3. फ्री लैपटॉप-टैबलेट गारंटी: सरकारी कॉलेज के पहले साल स्टूडेंट्स के लिए फ्री लैपटॉप/टैबलेट
4. आपदा राहत बीमा गारंटी: 15 लाख रुपए तक की फ्री बीमा राहत
5. अग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी: हर स्टूडेंट्स के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी
6. 500 रुपए में सिलेंडर : राजस्थान के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर
7. ओ.पी.एस गारंटी: सरकारी कर्मचारियों के लिए ओ.पी.एस कानून लाया जाएगा
ADVERTISEMENT


