चूरू: ‘क्रिकेट अंदाज’ में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, बोले- एक दूसरे को रन आउट करा रहे कांग्रेसी

शरत कुमार

• 01:15 PM • 19 Nov 2023

Narendra Modi Taranagar Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए पूरी तरह प्रचार में जुट गए हैं. वह रविवार को बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चूरू के तारानगर में सभा करने पहुंचे. लेकिन वह वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन लोगों के उत्साह को देखते हुए […]

चूरू: 'क्रिकेट अंदाज' में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- एक दूसरे कर रन आउट करा रहे कांग्रेसी
चूरू: 'क्रिकेट अंदाज' में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- एक दूसरे कर रन आउट करा रहे कांग्रेसी
Google CTA

Narendra Modi Taranagar Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए पूरी तरह प्रचार में जुट गए हैं. वह रविवार को बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चूरू के तारानगर में सभा करने पहुंचे. लेकिन वह वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन लोगों के उत्साह को देखते हुए खुद भी क्रिकेट मूड में दिखे. उन्होंने क्रिकेट शब्दावली का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

Read more!

क्रिकेट मूड में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस वाले एक-दूसरे को रनआउट करने में लगे हैं. जो बचे हैं वो महिलाओं पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं. बाकी जो बचे हैं वो रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि जब इनकी टीम ही इतनी खराब है तो ये रन क्या बनाएंगे और आपका क्या काम करेंगे.

मोदी बोले- कांग्रेस के राज में ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल

मोदी ने कहा कि राजस्थान की भूमि के कण-कण में भक्ति का रस है तो शक्ति का सामंजस्य भी है. लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया है. इस भूमि को कांग्रेस ने नजर लगा दी है. एक तरफ बीजेपी है जो करतापुर साहिब कोरिडोर बनवाती है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शोभा यात्रा भी नहीं निकलने देती और आतंकी संगठन PFI की रैली को बढ़ावा देती है.

‘लाल डायरी का पन्ना खुलता है तो गहलोत का फ्यूज उड़ जाता है’

लाल डायरी का एक बार फिर से जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “लाल डायरी के पन्ने आहिस्ता-आहिस्ता खुल रहे हैं. इधर पन्ने खुलते हैं और उधर गहलोतजी का फ्यूज उड़ जाता है. गहलोतजी की जादूगरी लाल डायरी में दिखने लगी है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार फैलाया है इसलिए हमें हर पोलिंग बूथ पर 5-7 सेंचुरी लगानी है.

किसानों के खाते में हर साल 12 हजार रुपये जमा होंगे: मोदी

कांग्रेस पर किसानों को लूटने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस-युक्रेन युद्ध के कारण खाद की कीमतें कई गुना बढ़ गईं. लेकिन भारत के किसानों को हमने खाद की कमी नहीं आने दी. पूरी दुनिया में यूरिया की एक बोरी 3 हजार रुपए में बिकती है लेकिन हम किसानों को 300 रुपए से भी कम कीमत में यूरिया दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने किसान सम्मान निधि को डबल करने का संकल्प लिया है. 3 दिसंबर को सरकार बनते ही किसानों के खाते में हर साल 12 हजार रुपए जमा होंगे.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले फलोदी के सट्टा बाजार में BJP के भाव गिरे, टेंशन में आई कांग्रेस?