Rajasthan Election: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे बेनीवाल, देखें पूरी सूची

राजस्थान तक

28 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 28 2023 1:58 AM)

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party ) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी, आरएलपी (RLP Candidate First List) ने पहली सूची में 10 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस सूची में कई पुराने चेहरों को जगह दी गई है. हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal)  ने […]

Rajasthan Election: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे बेनीवाल,
Rajasthan Election: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे बेनीवाल,
Google CTA

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party ) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी, आरएलपी (RLP Candidate First List) ने पहली सूची में 10 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस सूची में कई पुराने चेहरों को जगह दी गई है. हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal)  ने खुद को खींवसर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं सरदारशहर से ही लालचंद मूंड को भी टिकट दिया है.

Read more!

इस बार नारायण बेनीवाल को टिकट नहीं दिया है. पिछली बार नौगार लोकसभा चुनाव के बाद खीवंसर से नारायण बेनीवाल ने चुनाव लड़ा था और वह विधायक बने थे.

10 उम्मीदवारों की घोषणा

खींवसर से हनुमान बेनीवाल, भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग, मेड़ता से श्रीमती इंदिरा देवी, परबतसर से लच्छाराम, कोलायत से रेवत राम पंवार, सहाड़ा से बद्रीलाल जाट, बायतू से उम्मेदराम बेनीवाल, सरदारशहर से लालचंद मूंड, सांगानेर से महेश सैनी जोधपुर शहर से श्री डॉक्टर अजय त्रिवेदी को इस लिस्ट में जगह दी गई है