Rajasthan Election: क्या सीएम अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत? खुद दिया जवाब

राजस्थान तक

02 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 2 2023 1:25 AM)

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टी अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है. ऐसे में बीजेपी- कांग्रेस मैदान में सरकार बनाने के लिए पूरी तरीके से उतर चुकी है. कांग्रेस ने अपने 167 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, वहीं बीजेपी अभी तक केवल 124 नामों की घोषणा कर पाई है.वहीं भाजपा […]

Rajasthan Election: क्या सीएम अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत? खुद दिया जवाब
Rajasthan Election: क्या सीएम अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत? खुद दिया जवाब
Google CTA

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टी अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है. ऐसे में बीजेपी- कांग्रेस मैदान में सरकार बनाने के लिए पूरी तरीके से उतर चुकी है. कांग्रेस ने अपने 167 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, वहीं बीजेपी अभी तक केवल 124 नामों की घोषणा कर पाई है.वहीं भाजपा कुछ सीटों पर सांसदों को उतार चुकी है. ऐसे में जोधपुर की सरदारपुरा सीट से गजेंद्रसिंह शेखावत के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही है.

Read more!

लेकिन लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम अशोक गहलोत के सामने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को उतारा जा सकता है, जब इस सिलसिले में राजस्थान तक ने गजेंद्र सिंह शेखावत से सवाल पूछा कि क्या आप सीएम अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया और उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल चुनाव नहीं लड़ना चाहता.

भाजपा की तीसरी सूची का इंतजार

आपको बता दें बीजेपी ने अपनी 41 उम्मीदवारों को पहली सूची में कुल 7 सांसदों को मैदान में उतारा था. जिसके बाद उनमें से लगभग सभी सांसदों का जमकर विरोध हुआ. विरोध को देखते हुए अगली लिस्ट में भाजपा ने अपनी रणनीति बदली. लेकिन विरोध के स्वर कम नहीं हुए. ऐसे में भाजपा अब किसी सीट पर बाहरी उम्मीदवार या सांसद उतारने से बचती दिख रही है.