राजस्थान चुनाव 2023: इस ताजा सर्वे ने चौंकाया, ये पार्टी बड़े अंतर से मार रही बाजी

राजस्थान तक

20 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 20 2023 6:14 PM)

latest survey surprised in rajasthan: राजस्थान (Rajasthan election 2023) चुनाव में करीब 1 महीने बचे हैं. इस बीच एक ताजा सर्वे ने सबको चौंका दिया है. इस सर्वे में एक बार फिर बीजेपी (rajasthan BJP) को बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को महज 72 सीटें ही मिलती हुई दिख रही हैं. बीजेपी को […]

NewsTak
Google CTA

latest survey surprised in rajasthan: राजस्थान (Rajasthan election 2023) चुनाव में करीब 1 महीने बचे हैं. इस बीच एक ताजा सर्वे ने सबको चौंका दिया है. इस सर्वे में एक बार फिर बीजेपी (rajasthan BJP) को बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को महज 72 सीटें ही मिलती हुई दिख रही हैं. बीजेपी को न केवल बढ़त मिलती दिख रही है बल्कि बहुमत से कहीं ज्यादा सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. सर्वे में निर्दलीय और अन्य को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है.

Read more!

राजस्थान चुनाव को लेकर इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के ताजा सर्वे में एबीपी और सी-वोटर सर्वे के मुताबिक ही करीब-करीब रिजल्ट आया है.

4 संभागों में बांटर किया गया सर्वे

सर्वे में पूरे राज्य को 4 संभागों में बांटा गया है. इसमें जयपुर-धौलपुर में 48 सीटों पर, टोंक-कोटा में 24 सीटों पर, मारवाड़ में 56 सीटें, शेखावटी में 24 और मेवाड़ में 48 सीटों पर सर्वे किया गया.

ये रहे सर्वे रिजल्ट

संभागवार सीट सीटों की संख्या बीजेपी कांग्रेस अन्य
जयपुर-धौलपुर 48 28 19 1
2018 में सीटें 8 38 11
टोंक-कोटा 24 13 11 0
2018 में सीटें 11 12 1
मारवाड़ 56 40 15 1
2018 में सीटें 23 27 6
शेखावाटी 24 12 12 0
2018 में सीटें 5 16 3
मेवाड़ 48 32 15 1
2018 में सीटें 26 16 6

यह भी पढ़ें:

ताजा सर्वे ने कांग्रेस की उड़ाई नींद! गहलोत के गढ़ में भी चौंकाने वाले नतीजे