एग्जिट पोल के नतीजों के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र के पास पहुंचे सीएम गहलोत

राजस्थान तक

• 05:17 PM • 30 Nov 2023

Rajasthan exit poll 2023: राजस्थान में एग्जिट पोल (exit poll 2023) आने के बाद हलचलें तेज हो गई है. बीजेपी को औसत 106 और कांग्रेस को 79 सीटें बताई गई. टीवी-9 और इंडिया टुडे के एग्जिट पोल (exit poll rajasthan) को छोड़ दे तो अन्य सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan exit poll 2023: राजस्थान में एग्जिट पोल (exit poll 2023) आने के बाद हलचलें तेज हो गई है. बीजेपी को औसत 106 और कांग्रेस को 79 सीटें बताई गई. टीवी-9 और इंडिया टुडे के एग्जिट पोल (exit poll rajasthan) को छोड़ दे तो अन्य सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. ऐसे में कहीं ना कहीं मामला कांटे की टक्कर का बताया जा रहा है. वहीं, आज राज्यपाल कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ गई. इस तस्वीर को खुद गहलोत ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी.

Read more!

गहलोत ने बताया कि राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की. बता दें कि इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया का एग्जिट पोल (India Today Axis My India Exit Poll 2023) में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस एग्जिट पोल में बीजेपी हारती हुई नजर आ रही है. इंडिया टुडे के सर्वे से कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल नजर आ रहा है. Exit Poll के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिल रही हैं. जबकि बीजेपी के खाते में 80-100 सीटें जा रही हैं. वहीं बसपा को 01-02 और अन्य को 8-16 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं.

INDIA TV के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त

INDIA TV के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. बीजेपी को इस सर्वे में महज 80-90 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 94-104 सीटें जाती हुई नजर आ रही है. वहीं अन्य को 14-18 सीटें मिल रही हैं. जबकि TV 9- Polstrat के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी की वापसी हो रही है. बीजेपी को 100 से 110 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस के खाते में 90 से 100 सीटें और अन्य दलों के खाते में 5 से 15 सीटें जा रही हैं.