राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 3 शहरों के नाम बदल दिए हैं. माउंट आबू का नाम आबूराज, कामां का नाम कामवन और जहाजपुर का नाम यज्ञपुर होगा. इसके अलावा अब राजस्थान के विधायकों का अब सरकारी कर्मचारियों की तरह हर साल महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा.
ADVERTISEMENT
राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल ने ये घोषणाएं की हैं. अब सभी विधायकों को एक एक मोबाइल और टैबलेट भी दिए जाएंगे. विधायकों के लिए विधायक आवास योजना लाएगी सरकार. 60 साल से ऊपर के पत्रकारों को अब 18 हजार रुपए पेंशन मिलेगी. विधवा पत्नी को नौ हजार पेंशन मिलेंगे. पत्रकारों के लिए भी आवासन मंडल के जरीए आवास स्कीम लाए जाएंगे.
खबर अपडेट की जा रही है...
ADVERTISEMENT

