मंत्रिमंडल की लिस्ट लीक! कैबिनेट के लिए इन 16 विधायकों का नाम आया सामने

राजस्थान तक

• 03:03 AM • 22 Dec 2023

Rajasthan cabinet: राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन तेज हो गया है. जयपुर से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल (Rajasthan cabinet) का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को हो सकता है, क्योंकि 20 से 22 दिसंबर तक राज्यपाल कलराज मिश्र का उदयपुर दौरा प्रस्तावित है. राज्यपाल के […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan cabinet: राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन तेज हो गया है. जयपुर से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल (Rajasthan cabinet) का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को हो सकता है, क्योंकि 20 से 22 दिसंबर तक राज्यपाल कलराज मिश्र का उदयपुर दौरा प्रस्तावित है. राज्यपाल के उदयपुर से वापस लौट के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार संभव है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले दो दिन बाद भजन लाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. इस बीच कैबिनेट की नई लिस्ट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट के लिए 16 विधायकों के नाम पर सहमति बन गई है.

Read more!

इस लिस्ट में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर, जयदीप बियानी, कन्हैयालाल चौधरी, रामविलास मीणा, भैराराम चौधरी, जवाहर सिंह बेढ़म, ताराचंद सारस्वत, सुरेंद्र सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, उदयलाल भड़ाना, जोगेश्वर गर्ग, पब्बाराम विश्नोई, जोराराम कुमावत, सुरेश रावत, संजय शर्मा/ संदीप शर्मा का नाम सामने आया है.

एक ही हफ्ते में सीएम का दो बार दिल्ली दौरा

सीएम भजनलाल शर्मा ने 21 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी. इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे. इसी सप्ताह में सीएम भजनलाल का यह दिल्ली का दूसरा दौरा था. इससे पहले 16 दिसंबर को सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली गए थे. पिछली बार दिल्ली दौरे के दौरान सीएम ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति कुलदीप धनकड़ से तमाम पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी.