राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल हालत गंभीर

हनुमानगढ़ के रावतसर इलाके में मेगा हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से कुछ को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

Hanumangarh Bus Truck Accident
Hanumangarh Bus Truck Accident

गुलाम नबी

follow google news

Hanumangarh Bus Truck Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां के रावतसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेगा हाईवे पर बरमसर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Read more!

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि बस श्रीगंगानगर से जयपुर की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी. ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

​घटना की सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए रावतसर ट्रोमा सेंटर भिजवाया.

5 घायलों की हालत नाजुक

इस बीच एसडीएम संजय कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि ट्रोमा सेंटर पहुंचे और घटनी की जानकारी ली. डाक्टरों ने बताया कि 5 घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

​हादसे के बाद लगा जाम

दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करवाया.

​जांच में जुटी पुलिस

​पुलिस प्रशासन अब मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटा है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके. हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

    follow google news