Rajasthan Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! राजस्थान में इस दिन पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ रही है. बाड़मेर में तापमान 40.8 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 7 डिग्री ज़्यादा है. 13 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा. 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र जयपुर. मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता और राजस्थान में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है, जिससे मौसम विभाग को उष्ण लहर (हीटवेव) बुलेटिन जारी करना पड़ा है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का उच्च तापमान है.

Read more!

कहां कितना रहा तापमान?

राज्यभर के मौसम केंद्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी सबसे ज्यादा है. बाड़मेर में 40.8, फलोदी में 39.2, जैसलमेर में 39.1, चित्तौड़गढ़ में 38.6, जोधपुर और वनस्थली में 38.1, बीकानेर और चूरू में 38.0, जवाई डैम (पाली) में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पूर्वी राजस्थान में भी हालात बेहतर नहीं हैं. जयपुर में 37.0, कोटा में 37.0, अजमेर में 36.6, अलवर में 36.5, डबोक में 37.2 और दौसा में 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. श्रीगंगानगर में 36.1 और पिलानी में 35.7 डिग्री दर्ज हुआ.

न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर सीकर में 14.4 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा, जबकि फलोदी में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ. राज्य में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, यानी रातें भी गर्म हैं.

13 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च को राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा और तेज़ धूप खिलेगी. पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कोई विशेष बारिश या मेघगर्जन की उम्मीद नहीं है. हवा में आर्द्रता भी कम रहेगी.

तापमान के मोर्चे पर अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा यानी 13 मार्च को भी अधिकांश जिलों में पारा 35 से 40 डिग्री के बीच ही बना रहेगा. हालाँकि, आगामी 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है.

14-15 मार्च को राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उत्तरी और पूर्वोत्तर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और बीकानेर में 14 मार्च को मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

15 मार्च को राहत का दायरा और बड़ा होगा  

जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली सहित कई पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और मेघगर्जन के आसार हैं. इसके बाद 16 और 17 मार्च को फिर मौसम शुष्क हो जाएगा.

    follow google news