Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून, शुरू हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

राजस्थान तक

• 07:34 AM • 31 Jul 2024

Rajasthan, Jaipur, Alwar, Kota Rain live and Weather updates: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. मंगलवार को जयपुर संभाग के कई जिलों में बरसात देखने को मिली. वहीं अलवर और खैरथल जिले में भी शाम को अच्छी बरसात हुई.

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update
Google CTA

Rajasthan, Jaipur, Alwar, Kota Rain live and Weather updates: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. मंगलवार को जयपुर संभाग के कई जिलों में बरसात देखने को मिली. वहीं अलवर और खैरथल जिले में भी शाम को अच्छी बरसात हुई. खैरथल जिले के कोटकासिम और तिजारा क्षेत्र में बारिश होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की. बरसात होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है.

Read more!

पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री चूरू में दर्ज किया गया.

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र (Low pressure area) पश्चिम बंगाल व आसपास के उड़ीसा क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन आज भी सामान्य अवस्था में है. पूर्वी राजस्थान में आगामी 5-7 दिन अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.  प्रदेश में आज 31 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.