Rajasthan News Live: जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजस्थान (Rajasthan Weather Alert) के 18 जिलों बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, पाली और गंगानगर में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Rain in Rajasthan) होने की संभावना है.
आज 15 जून, शनिवार है. आज के बड़े राजनैतिक घटनाक्रम से जुड़ी खबर, क्राइम और सोशल खबरों का पल-पल का अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए इस Live Blog पर...
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 08:26 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan: पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा पति, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो
अलवर (alwar news) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जो आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. यहां एक पति ने शराब के नशे में अपनी ही पत्नी की गला घोट कर हत्या (shocking murder story) कर दी और फिर थाने पहुंच गया. पति को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध हैं. इसलिए पहले उसने अपनी पत्नी को मारा और फिर पड़ोसी पर भी जानलेवा हमला बोल दिया. घटना में पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया है.
- 07:36 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan: इस्तीफे के सवाल पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया ऐसा रिएक्शन
लोकसभा चुनाव परिणाम (loksabha election result 2024) के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (kirodilal meena) के इस्तीफे की मांग कर रही है. किरोड़ीलाल मीणा शनिवार को माउंट आबू के दौरे पर थे. जब उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुंह पर अंगुली रख ली और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि किरोड़ीलाल मीणा चुनावों के बाद बीजेपी (BJP) प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में भी शामिल नहीं हुए.
- 07:06 PM • 15 Jun 2024
Weather: उदयपुर समेत 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
Weather News : जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, शनिवार को राजस्थान (Rajasthan Weather Alert) के 18 जिलों बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, पाली और गंगानगर में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Rain in Rajasthan) होने की संभावना है.
- 06:01 PM • 15 Jun 2024
barmer: जीत के बाद उम्मेदाराम बेनीवाल का रविंद्र भाटी पर बड़ा आरोप
Rajasthan: लोकसभा चुनावों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट (barmer jaisalmer loksabha seat) राजस्थान की टॉप हॉट सीटों में एक थी. क्योंकि यहां से निदर्लीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati) ने चुनाव लड़ा जिसकी युवाओं में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. तमाम एग्जिट पोल्स और सर्वे रिपोर्ट में उनके जीतने की बात कही गई लेकिन चुनाव परिणाम इसके विपरीत आए. अब यहां से जीतने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल (ummedaram beniwal) ने बड़ा आरोप लगाया है.
- 04:59 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan: पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने CM पर की विवादित टिप्पणी
गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हेमाराम चौधरी (Hemaram Chaudhary) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा (bhajanlal Sharma) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. हाल ही राज्य सरकार ने गहलोत राज में बने 17 नए जिलों पर रिव्यू करने का फैसला लिया था. जब राजस्थान तक ने इस संबंध में हेमाराम चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे डाला.
- 04:00 PM • 15 Jun 2024
Jaipur: बहाना बनाकर छुट्टियां लेती थीं महिला कॉन्स्टेबल, अब विभाग ने निकाला ये आदेश
Jaipur Latest News: राजधानी जयपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला कॉन्स्टेबल (women constable) कभी अपने ससुर तो कभी अपने दादा ससुर की मौत के नाम पर बार-बार छुट्टियां लेती थीं. लेकिन उसे यह पता नहीं था कि इस तरह से छुट्टियां लेना उसे एक दिन भारी पड़ जाएगा. अब पुलिस विभाग (Police Department Action) ने ऐसा फरमान जारी किया है जिसे देखकर उसके होश उड़ गए.
- 02:24 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan: गहलोत-पायलट के झगड़े पर हेमाराम चौधरी का बड़ा बयान
राजस्थान में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके बाद से लगातार इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या अब पार्टी आलाकमान सचिन पायलट (Sachin Pilot) को प्रदेश में नेतृत्व सौंपेगा. क्योंकि सचिन पायलट के प्रभाव वाली ज्यादातर सीटें कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है. वहीं जालौर में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बेटे वैभव गहलोत खुद चुनाव हार गए. ऐसे में अब माना जा रहा है कि गहलोत और पायलट के बीच पार्टी में नेतृत्व को लेकर एक बार फिर से तनाव बढ़ सकता है. इस पर कांग्रेस नेता हेमाराम चौधरी (hemaram chaudhary) ने प्रतिक्रिया दी है.
- 01:58 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan Politics: राजस्थान में 17 नए जिले रहेंगे या नहीं? मंत्री जवाहर बेढम ने क्लीयर बताया
Rajasthan: भजनलाल सरकार प्रदेश में बनाए गए नए 17 जिलों का रिव्यू करवा रही है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि क्या इन 17 जिलों को खत्म किया जाएगा. 3 नए संभागों का क्या होगा. इस सवाल को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम ने जवाब दिया है. पूरी खबर पढ़ें
- 12:38 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan News Live: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं? खुद सीपी जोशी ने बता दिया
Rajasthan News Live:चित्तोड़गढ़ से बीजेपी के सांसद सीपी जोशी आगे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं. इसकी चर्चाएं अब तेज होने लगी है. इस संबंध में खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा है, कि मैं बीजेपी का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रहूंगा या नहीं लेकिन मैं पहले बीजेपी का कार्यकर्ता था और कार्यकर्ता रहेगा. सीपी जोशी ने कहा पार्टी जो भूमिका तय करेगी उसी के अनुरूप काम करूंगा. कांग्रेस ऐसा भ्रम फैलाने का काम कर रही है.
- 12:26 PM • 15 Jun 2024
Rajasthan: सीएम भजनलाल ने लिया बड़ा फैसला, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण
Rajasthan: CM भजन लाल शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम ने राजस्थान में होने वाली थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती मामले को लेकर महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है.
- 11:12 AM • 15 Jun 2024
Rajasthan Live News: भरतपुर में सड़क हादसा..2 की मौत, 6 घायल
Rajasthan Live News: राजस्थान के भरतपुर में राजस्थान लोक सेवा परिवहन की बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमे बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 6 घायलों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सेवर थाना इलाके में जयपुर-मथुरा बाईपास में स्थित एक मोड़ पर हुआ. जब बयाना से लोक परिवहन बस यात्रियों को लेकर भरतपुर की तरफ आ रही थी तभी मथुरा की तरफ से ट्रक आ रहा था. मोड़ पर बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकजुट हो गई और सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. भरतपुर जिला कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि लोक परिवहन बस और ट्रक की टक्कर हो गई है. जिसमें दो लोगों की मौत हुई है और 6 घायल है. घायलों का इलाज चल रहा है.
- 10:51 AM • 15 Jun 2024
Rajasthan Live News: 'गीता, कुरान व बाइबल जैसा पवित्र है भारत का संविधान' - राज्यपाल कलराज मिश्र
Rajasthan Live News:राजर्षि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अलवर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारत का संविधान गीता, कुरान व बाइबल जैसा पवित्र है. इस संविधान की धारा 368 में संशोधन हो सकता है लेकिन इसके मूल स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि संविधान में लचीलापन है, तो संविधान कठोर भी है.
अलवर के मत्स्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि संविधान गीता, कुरान व बाइबल जैसा पवित्र है. संविधान बदलने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पास होना जरूरी है, साथ ही देश के सभी विधानसभा में भी इस बिल को पारित करना आवश्यक है. यदि संविधान में कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है तो देश में न्यायपालिका है. हालांकि पश्चिम बंगाल में ऐसा प्रयास किया गया था. वहां आरक्षण का स्वरूप बढ़ाकर दूसरे लोगों को आरक्षण देने का प्रयास किया गया लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी.
ADVERTISEMENT


