Rajasthan Latest Opinion Poll: बीजेपी से कौन होना चाहिए सीएम? ताजा सर्वे ने आए नाम ने सबको चौंकाया

राजस्थान तक

04 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 4 2023 7:49 AM)

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में आज से 21 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने को है. लेकिन चुनाव से पहले हर कोई जानना चाहता है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी? हर व्यक्ति जानना चाहता है कि इस बार कौनसी जाति किस पार्टी के साथ रही. चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा. इन तमाम सवालों […]

Rajasthan Latest Opinion Poll: बीजेपी में CM Face की रेस में बालकनाथ टॉप पर पहुंचे, गहलोत को भी दे रहे टक्कर
Rajasthan Latest Opinion Poll: बीजेपी में CM Face की रेस में बालकनाथ टॉप पर पहुंचे, गहलोत को भी दे रहे टक्कर
Google CTA

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में आज से 21 दिन बाद विधानसभा चुनाव होने को है. लेकिन चुनाव से पहले हर कोई जानना चाहता है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी? हर व्यक्ति जानना चाहता है कि इस बार कौनसी जाति किस पार्टी के साथ रही. चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा. इन तमाम सवालों को लेकर शुक्रवार को एनडीटीवी (Rajasthan Latest Opinion Poll) ने ओपिनियन पोल किया. इस पोल में कई तरह के सवाल पूछे गए. NDTV ने लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS-Lokniti) के साथ मिलकर यह ओपिनियन पोल (NDTV Rajasthan Opinion Poll) किया है. आइए इस पोल में देखते हैं प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

Read more!

प्रदेश में यह सर्वे 24 से 30 अक्टूबर के बीच किया गया है. इस सर्वे में प्रदेश की 30 विधानसभा सीटों के तीन हजार से ज्यादा मतदाताओं से रायसुमारी की गई. उसके बाद यह नतीजे सामने आए. 

कौन होगा सीएम का चेहरा?

इस सर्वे (NDTV Rajasthan Opinion Poll) में पुराने सर्वे के अनुसार ही सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सीएम के तौर पर लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. उनको 27 प्रतिशत लोग फिर से सीएम देखना चाहते हैं. वहीं दूसरी स्थान पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) 14 फीसदी लोगों की पसंद है. तीसरे स्थान पर 9 फीसदी लोग सचिन पायलट (Sachin Pilot) को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं. इसके अलवा 6 फीसदी लोग गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.

कांग्रेस से कौन होना चाहिए सीएम?

सर्वे के अनुसार प्रदेश में अगर कांग्रेस सरकार जीतकर आती है तो लोग चाहते हैं कि अशोक गहलोत ही मुख्यंमंत्री बने. कांग्रेस में सीएम के तौर पर यहां पर भी 39% मतदाताओं की पसंद सीएम गहलोत बने हैं. वहीं सचिन पायलट को केवल 20% लोग ही सीएम देखना चाहते हैं. इसके अलावा गोविंद सिंह डोटासरा और डॉ. सीपी जोशी को मात्र 3% वोटर सीएम के तौर पर पसंद करते हैं.

बीजेपी से कौन होना चाहिए सीएम?

बीजेपी में भी 27% फीसदी लोग पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर चौंकाने वाला नाम सामने आया है. लोग इस बार यूपी की तरह राजस्थान में योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम चाहते हैं. 13% लोग तिजारा से भाजपा के प्रत्याशी बालकनाथ योगी (Balaknath Yogi) को सीएम देखना चाहते हैं. उन्होंने गजेंद्रसिंह शेखावत को पीछे छोड़ दिया है. शेखावत को सिर्फ 6 फीसदी और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को केवल 3 फीसदी लोग सीएम देखना चाहते हैं.

चुनाव से पहले वसुंधरा राजे का रिटायर होने का मूड! झालावाड़ में उन्होंने क्यों कही सन्यास की बात?