Rajasthan Latest Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस की उड़ी नींद! देखें किसे कितनी मिलेगी सीट

राजस्थान तक

28 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 28 2023 6:21 AM)

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) को 26 दिन बचे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव जितने के लिए पूरा जोर लगा रही है. हर पार्टी अपनी जीत को दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ एक के बाद एक ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं. इन सर्वे में बीजेपी-कांग्रेस […]

Rajasthan Latest Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस की उड़ी नींद! देखें किसे कितनी मिलेगी
Rajasthan Latest Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस की उड़ी नींद! देखें किसे कितनी मिलेगी
Google CTA

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) को 26 दिन बचे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव जितने के लिए पूरा जोर लगा रही है. हर पार्टी अपनी जीत को दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ एक के बाद एक ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं. इन सर्वे में बीजेपी-कांग्रेस में टक्कर दिखाई दे रही है, लेकिन शुक्रवार को आए इंडिया टीवी (IndiaTV Opinion Poll Rajasthan) के सर्वे ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है. इस सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस सर्वे के बाद बीजेपी में भी जोश आ गया है.

Read more!

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इस सर्वे में प्रदेश की सभी जातियों को लेकर भी सर्वे किया गया है. जिनमें मीणा, राजपूत, जाट, बनिया और ओबीसी बीजेपी के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस सर्वे में कांग्रेस को माली, भील, गुर्जर और जाटव वोटर्स का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है.

किस पार्टी को कितनी सीटें

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. पोल के मुताबिक बीजेपी को 200 सीटों में 125 सीटें मिल रही है. वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर सिमट रही है. कांग्रेस बहुमत से 23 सीटें दूर दिखाई दे रही है. वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें मिल रही है.

भाजपा को किस जाति का समर्थन? 

सर्वे में राजपूत, बनिया-अग्रवाल, जाट, मीणा और अन्य OBC आबादी भाजपा के साथ नजर आ रही है.  देती नजर आ रही है.

कांग्रेस के साथ कौनसी जाति?

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में कांग्रेस के साथ गुर्जर, माली, भील और जाटव आबादी का साथ दिखाई दे रहा है.

इन दो सर्वे में कांग्रेस-बीजेपी ने नेक-टू-नेक टक्कर

सिंतबर महीने में आए दो सर्वे में बीजेपी-कांग्रेस में टक्कर दिखाई दी. IANS-Polstrat ने 1 से 13 सितंबर के बीच सर्वे किया. इस सर्वे में 200 सीटों में से कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं बीजेपी को 89-97 और बीएसपी को 0-4 सीटें मिलने की संभावना बताई गई थी. इसके अलावा टाइम्स नाऊ नवभारत ईटीजी (Times Now Navbharat ETG Opinion Poll) के सर्वे में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई. टाइम्स नाऊ के सर्वे में भाजपा को 95-105 सीटें और कांग्रेस को 91-101 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई.