Rajasthan Latest Opinion Poll: ये चार बड़ी जातियां BJP के साथ इसलिए कांग्रेस की धड़कनें बढ़ीं!

राजस्थान तक

29 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 29 2023 1:58 PM)

Rajasthan’s latest opinion poll based on castes: राजस्थान  (Rajasthan Assembly Election) में अभी तक आए 4 ओपनियन वोल का रिजल्ट मिला-जुला रहा है. अब चुनाव में भी एक महीने से कम दिन बचे हैं. प्रदेश में बीजेपी और कंग्रेस के अलावा तीसरा मोर्चा भी हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में मैदान में उतर गया है. हाल […]

Rajasthan Latest Opinion Poll: ये चार बड़ी जातियां BJP के साथ इसलिए कांग्रेस की धड़कनें बढ़ीं!
Rajasthan Latest Opinion Poll: ये चार बड़ी जातियां BJP के साथ इसलिए कांग्रेस की धड़कनें बढ़ीं!
Google CTA

Rajasthan’s latest opinion poll based on castes: राजस्थान  (Rajasthan Assembly Election) में अभी तक आए 4 ओपनियन वोल का रिजल्ट मिला-जुला रहा है. अब चुनाव में भी एक महीने से कम दिन बचे हैं. प्रदेश में बीजेपी और कंग्रेस के अलावा तीसरा मोर्चा भी हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में मैदान में उतर गया है. हाल ही में आए ताजा सर्वे में बीजेपी की अधिकांश सीटों पर बढ़त दिखाई गई है. इसी सर्वे का एक ताजा रिजल्ट जातिगत आधार पर आया है जो ये बता रहा है कि बीजेपी कांग्रेस पर भारी क्यों पड़ रही है.

Read more!

इंडिया टीवी CNX सर्वे के मुताबिक राजस्थान में राजपूत, बनिया-अग्रवाल, मीणा और ओबीसी कांग्रेस की तुलना में चार गुने से भी ज्यादा अंतर से बीजेपी को सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं. वहीं जाट दोगुने से भी ज्यादा अंतर से बीजेपी को सपोर्ट करता हुआ नजर आ रहा है.

गुर्जर-माली कांग्रेस पर जता रहे भरोसा

इधर गुर्जर और माली कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं. वजह हैं खुद सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट. पायलट पर गुर्जरों पर वर्ष 2018 में भरोसा जताया था और कांग्रेस को वोट दिया. सीएम गहलोत माली समाज से आते हैं जिसका कांग्रेस पार्टी को फायदा मिलता दिख रहा है. इन जातियों के अलावा भील और जाटव भी बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस पर ज्यादा भरासा जहा रहे हैं पर ये अंतर काफी कम है.

इन दो सर्वे में कांग्रेस-बीजेपी ने नेक-टू-नेक टक्कर

सिंतबर महीने में आए दो सर्वे में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई गई. IANS-Polstrat में कांग्रेस को 97 से 105 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं बीजेपी को 89-97 और बीएसपी को 0-4 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी. वहीं टाइम्स नाऊ नवभारत ईटीजी (Times Now Navbharat ETG Opinion Poll) के सर्वे में भाजपा को 95-105 सीटें और कांग्रेस को 91-101 सीटें मिलने का अंदेशा जताया गया था. हाल ही में आए इंडिया टीपी CNX सर्वे में बीजेपी को 200 सीटों में 125 सीटें मिल रही है. वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर सिमट रही है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Latest Opinion Poll: ताजा सर्वे में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस की उड़ी नींद! देखें किसे कितनी मिलेगी सीट