Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? ताजा सर्वे में BJP की बल्ले-बल्ले, देखें कांग्रेस का हाल

राजस्थान तक

02 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 2 2023 2:31 AM)

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान (Rajasthan Assembly Election) में बीजेपी हो या कांग्रेस सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने के तमाम दावे कर रही हैं. इसी बीच कई सर्वे भी सामने आ रहे हैं. बुधवार रात टाइम्स नाऊ नवभारत (Times Now ETG Survey Rajasthan) का एक नया सर्वे सामने आया. इस सर्वे में भाजपा (Rajasthan BJP) […]

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? ताजा सर्वे बीजेपी की बल्ले-बल्ले, देखें कांग्रेस का
Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? ताजा सर्वे बीजेपी की बल्ले-बल्ले, देखें कांग्रेस का
Google CTA

Rajasthan Latest Opinion Poll: राजस्थान (Rajasthan Assembly Election) में बीजेपी हो या कांग्रेस सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने के तमाम दावे कर रही हैं. इसी बीच कई सर्वे भी सामने आ रहे हैं. बुधवार रात टाइम्स नाऊ नवभारत (Times Now ETG Survey Rajasthan) का एक नया सर्वे सामने आया. इस सर्वे में भाजपा (Rajasthan BJP) को बढ़त मिलती हुए दिखाई दे रही है. वहीं कांग्रेस के लिए यह सर्वे मुसीबत से काम नहीं है. इस सर्वे में कांग्रेस बहुमत से करीब 30 सीट पीछे दिखाई दे रही है. तमाम सर्वे (Opinion Poll Rajasthan) में बीजेपी ही आगे दिखाई दे रही है तो ऐसे में क्या है टाइम्स नाऊ (Times Now ETG Opinion Poll) के ओपिनियन पोल की रिपोर्ट, आइए बताते हैं.

Read more!

टाइम्स नाऊ नवभारत ने राजस्थान में 200 सीटों पर ओपिनियन पोल किया. इस सर्वे में प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटे मिलेगी यह सामने आया. साथ ही सर्वे में पूछा गया कि आज की तारीख में यदि वोटिंग हो जाए तो किसकी सरकार बनेगी. इस सर्वे में राजस्थान के 5 रीजन में किसे कितने सीटे मिलेंगी यह भी बताया गया है. 

बीजेपी को मिल रहा बहुमत

टाइम्स नाऊ के ओपिनियन पोल में बीजेपी को बहुमत से आगे बताया गया है. सर्वे के अनुसार इस बार प्रदेश में भाजपा को 43.80% और कांग्रेस को 41.90% वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोल के अनुसार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, जिसमें बीजेपी को 200 में से 114-124 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को महज 68-78 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं अन्य के खाते में 6-10 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं.

किस रीजन में कितनी सीटे

 

मारवाड़ (61 सीटे)
बीजेपी: 31-37
कांग्रेस: 21-27
अन्य: 1-5

मेवाड़- 43
बीजेपी: 21-27
कांग्रेस:15-19
अन्य: 1-3

हाडौती क्षेत्र -17
बीजेपी: 11-13
कांग्रेस: 3-7
अन्य: 0

शेखावटी क्षेत्र – 21
बीजेपी: 10-12
कांग्रेस: 7-11
अन्य :0-2

किसका कितना वोट प्रतिशत
बीजेपी: 43.80%
कांग्रेस: 41.90%
अन्य:14.30%