लाइव

Rajasthan Live News update: राजस्थान में 3 अलग-अलग हादसों में 16 लोगों की मौत

21 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 21 2024 5:14 PM)

Rajasthan Live News: आज 21 अप्रैल, शविवार है. आज के बड़े राजनैतिक घटनाक्रम, लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबर, क्राइम और सोशल खबरों का पल-पल का अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए इस Live Blog पर...

Google CTA
Rajasthan Live News: झालावाड़ में बड़ा सड़क हादसा, शादी से लौट रहे एक परिवार के 9 सदस्यों की मौत
Rajasthan Live News: झालावाड़ में बड़ा सड़क हादसा, शादी से लौट रहे एक परिवार के 9 सदस्यों की मौत

Rajasthan Live News: आज 21 अप्रैल, शविवार है. आज के बड़े राजनैतिक घटनाक्रम, लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबर, क्राइम और सोशल खबरों का पल-पल का अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए इस Live Blog पर...

Read more!

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 05:14 PM • 21 Apr 2024

    Rajasthan में 21 अप्रैल बना हादसों का रविवार

    राजस्थान (rajasthan news) में 21 अप्रैल दिन रविवार को 3 अलग-अलग हादसों (road accindet in rajasthan) में 16 लोगों की जानें चली गई हैं. पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़िए

  • 02:40 PM • 21 Apr 2024

    जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौत, एक बाइक सवार की भी गई जान

    Jaipur: दूदू में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के फेर में सर्विस लेन में खड़े ट्रक में घुस गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसा दूदू में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

  • 11:43 AM • 21 Apr 2024

    Rajasthan Weather: राजस्थान मौसम अपडेट

    Rajasthan Weather: पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के अनुसार कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 39 से 40 डिग्री सेल्सियस जबकि शेष अधिकांश भागों में 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुए है तथा पिछले 24 घंटों  में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस टोंक तथा कोटा में दर्ज किया गया है.

  • 11:40 AM • 21 Apr 2024

    Rajasthan: राज्यपाल कटारिया के उदयपुर दौरे पर अशोक ने उठाए सवाल

    Lok Sabha Election: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को उदयपुर के दौरे पर रहे.इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. पूर्व सीएम गहलोत ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए तो वहीं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के उदयपुर आने पर सवाल खड़े किए हैं. गहलोत ने कन्हैया हत्याकांड को लेकर भी एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाए. पूरी खबर क्लिक कर पढ़ें

  • 10:16 AM • 21 Apr 2024

    Lok Sabha Election: बांसवाड़ा में दोपहर 1:00 पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

    Lok Sabha Election: बांसवाड़ा में दोपहर 1:00 तक बांसवाड़ा शहर के कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह मालवीय के समर्थन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी. 

  • 10:15 AM • 21 Apr 2024

    Lok Sabha Election: पीएम नरेन्द्र मोदी जालोर के भीनमाल मे आज करेंगे जनसभा को सम्बोधित

    Lok Sabha Election: पीएम नरेन्द्र मोदी जालोर के भीनमाल मे आज करेंगे जनसभा को सम्बोधित. भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के पक्ष में करेंगे जनसभा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी हो सकते है शामिल

  • 08:29 AM • 21 Apr 2024

    Rajasthan Live News: झालावाड़ में तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रोले की जोरदार भिड़ंत

    Rajasthan Live News: झालावाड़ में तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रोले की जोरदार भिड़ंत. हादसे में वैन सवार 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत. एक अन्य गंभीर घायल, बागरी समाज के बताए जा रहे सभी मृतक. एमपी में शादी समारोह से लौट रहे थे. एनएच 52 पर अकलेरा के समीप देर रात हुआ सड़क हादसा. मृतकों के शवों को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. अकलेरा पुलिस मौके पर मौजूद.,