Rajasthan: लोकसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं. देश में एनडीए की सरकार बन चुकी है. वहीं लोकसभा चुनावों में राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट की काफी चर्चा रही. यह सीट देश की टॉप हॉट सीटों में एक बन गई थी. क्योंकि यहां से निदर्लीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव लड़ा. तमाम एग्जिट पोल्स और सर्वे रिपोर्ट में यहां से भाटी की मजबूत दावेदारी बताई गई. लेकिन नतीजे इसके विपरीत आए. यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने जीत दर्ज की.
ADVERTISEMENT
बीते दिन नवनिर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने पत्रकारों को लेकर बड़ा बयान दिया है. वह शुक्रवार को बाड़मेर के भियांड गांव पहुंचे थे. इस दौरान स्वागत सभा के दौरान उन्होंने मीडिया को लेकर बयान दिया. सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान ही नहीं पूरे देश के मीडिया की नजर बाड़मेर के चुनाव पर थी और बाड़मेर को पूरी तरह से मीडिया ने हॉट सीट बना रखा था. बेनीवाल ने आरोप लगाया कि पत्रकारों से माध्यम से दुरुपयोग किया और यहां अलग ही माहौल बनाया.
'जनता ने ठाना था'
उन्होंने आगे कहा, "यहां की जनता ने जो ठाना था, वही हुआ. क्योंकि यहां के लोग जो ठान लेते हैं. वही करके दिखाते है. यहां के लोगों ने वो कर दिखाया और उन पत्रकारों की नहीं चली".
'भाईचारे की जीत'
बेनीवाल ने कहा, "इस बार की जीत बाड़मेर के भाईचारे और अपणायत की जीत है. आप लोगों ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा जताया है. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे पर खरा उतर पाऊं".
ADVERTISEMENT


