चंद्रयान-3 पर राजस्थान के मंत्री ने दिया ऐसा बयान कि सबने पीट लिया अपना सिर, Video वायरल

Rajasthan Minister Ashok Chandna On Chandrayaan-3: देश भर के लोग चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग को लेकर खुशी से झूम रहे हैं. इस बीच राजस्थान (rajasthan news) सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना (ashok chandna) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. चंद्रयान-3 को लेकर दिए गए उनके अजीबोगरीब बयान […]

चंद्रयान-3 को लेकर राजस्थान के मंत्री ने दिया ऐसा बयान कि सबने पीट लिया सिर, Video वायरल
चंद्रयान-3 को लेकर राजस्थान के मंत्री ने दिया ऐसा बयान कि सबने पीट लिया सिर, Video वायरल

विशाल शर्मा

23 Aug 2023 (अपडेटेड: 23 Aug 2023, 05:50 PM)

follow google news

Rajasthan Minister Ashok Chandna On Chandrayaan-3: देश भर के लोग चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग को लेकर खुशी से झूम रहे हैं. इस बीच राजस्थान (rajasthan news) सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना (ashok chandna) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. चंद्रयान-3 को लेकर दिए गए उनके अजीबोगरीब बयान को सुनकर शायद आप भी अपना सिर पीट लेंगे. एक तरफ हर देशवासी जानता है कि यह मानवरहित यान है. लेकिन इसके बावजूद मंत्री चांदना ने ऐसा बयान दिया जिस पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं.

Read more!

दरअसल, जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में एक कार्यक्रम के बाद चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर मीडिया ने प्रदेश के खेल मंत्री से सवाल पूछा था. सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘सेफ लैंडिंग हुई है, जो यात्री गए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं. हमारा देश साइंस में रिसर्च में एक कदम आगे बढ़ा. मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

मंत्री अशोक चांदना के इस अजीबोगरीब बयान के 19 सेकेंड के वीडियो पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. चंद्रयान-3 का सफल होना देश के लिए बड़े ही गौरव का क्षण था लेकिन कुछ राजनेताओं को इस गौरवशाली पल की आधी अधूरी ही जानकारी रहती है. इसका नमूना इन मंत्री महोदय ने पेश कर खुद की फजीहत ही करवा ली.

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी अभियान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार की शाम चंद्रमा की सतह को छू लिया. इसके साथ ही भारत दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया. यही नहीं, भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया है.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में राजस्थान की इस बेटी ने निभाई खास भूमिका, जानें

    follow google newsfollow whatsapp