Rajasthan: गहलोत को घेरने आए केंद्रीय मंत्री की फिसली जुबान, PM मोदी को बता दिया भ्रष्टाचारी, देखें VIDEO

राजस्थान तक

28 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 28 2023 9:40 AM)

Rajasthan: राजस्थान में ईडी की कार्रवाई के बाद विरोध का सामना झेल रही बीजेपी खुद फंसती नजर आ रही है. मामला पीएम मोदी के एक मंत्री से जुड़ा है, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी को ही भ्रष्टाचारी बता दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की […]

Rajasthan: गहलोत की घेरने आए मोदी के मंत्री की फिसली जुबान, प्रधानमंत्री को ही बता दिया भ्रष्टाचारी, Video
Rajasthan: गहलोत की घेरने आए मोदी के मंत्री की फिसली जुबान, प्रधानमंत्री को ही बता दिया भ्रष्टाचारी, Video
Google CTA

Rajasthan: राजस्थान में ईडी की कार्रवाई के बाद विरोध का सामना झेल रही बीजेपी खुद फंसती नजर आ रही है. मामला पीएम मोदी के एक मंत्री से जुड़ा है, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी को ही भ्रष्टाचारी बता दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम को भ्रष्टाचारी कह डाला. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Read more!

शुक्रवार को सीएम गहलोत द्वारा जनता को दी गई 5 गारंटी के पलटवार में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रेस कॉफ्रेंस की. दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधा. चौधरी ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार को घेरा. इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की जगह पीएम मोदी को भ्रष्टाचारी बता दिया.

एनपीएस और ओपीएस में फर्क भी भूले

दरअसल, बीजेपी के मीडिया सेंटर में की गई प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की जुबान फिसल गई. वह कई बार उल्टा बोलते नजर आए. इस दौरान वह ओपीएस और एनपीएस में फर्क भी भूल गए. मंत्री ने ओपीएस का श्रेय सीएम गहलोत को दे दिया. उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो ओपीएस कांग्रेस ही लाई थी और इन्होंने ही ओपीएस लागू की थी और उस वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे. हालांकि मंत्री एनपीएस के बारे में बोलना चाहते थे.

मोदी को लेकर मंत्री ने क्या बोला

मंत्री ने कहा ये शुरूआत है, हम किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगे. आने वाले समय में “भ्रष्टाचार करने वाले नरेंद्र मोदी जब सत्ता में आए” तो पूरे देश ने इसीलिए समर्थन दिया कि पूरा देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था. प्रतिदिन अखबार की सुर्खियों में भ्रष्टाचार होता था. लेकिन उसके बाद उन्होंने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा. और आज जिस तरह से यह भ्रष्टाचार हो रहा है.तो इनपर कार्रवाई हुई तो यह तिलमिला उठे. मैं कहना चाहता हूं कि इस तरह ईडी की कार्रवाई होना. ये उन लोगों के साथ न्याय है. भारत सरकार का कमिटमेंट है कि हम न्याय करने के लिए देश में आए हैं.

देखें वीडियो

Loading the player...