मेयर चुनाव 2026 लाइव अपडेट: राजस्थान में वार्ड पार्षदों के चयन के बाद अब शहर के 'प्रथम नागरिक' यानी मेयर चुनने की बारी है. प्रदेश की 10 नगर निगम सीटों में से 5 प्रमुख नगर निगमों में आज महापौर पद के लिए नवनिर्वाचित पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, पाली, अलवर जैसे बड़े शहरों में मेयर की कुर्सी पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही आज ही चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी.
भीलवाड़ा और भरतपुर में निर्विरोध चुने गए मेयर
भीलवाड़ा और भरतपुर में बीजेपी के मेयर निर्विरोध चुन लिए गए हैं. भीलवाड़ा से जसवंत कंवर को मेयर के लिए चुना गया है. वहीं भरतपुर से अनुराधा सिंह को निर्विरोध मेयर चुना गया है. दोनों ही प्रत्याशी बीजेपी से हैं.
जयपुर-जोधपुर-कोटा का चुनाव बाद में
- जयपुर, जोधपुर और कोटा में आज मेयर का चुनाव नहीं.
- तीनों नगर निगमों के लिए अलग चुनाव कार्यक्रम.
- 25 सितंबर को होगा जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव.
- जयपुर में भाजपा 78, कांग्रेस 53, निर्दलीय 15.
- कोटा में भाजपा 55 और कांग्रेस 39.
- जोधपुर में भाजपा 44, कांग्रेस 44 और अन्य 11.
- जोधपुर में दोनों प्रमुख दल बराबरी पर, अन्य पार्षदों की भूमिका अहम.
- 22 सितंबर को डिप्टी मेयर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पद पर होंगे चुनाव.
अब निगम की 5 सीटों हो रहा मेयर का चुनाव ?
अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली में मेयर की कुर्सी का फैसला आज होने वाला है. 24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में भी अध्यक्ष-सभापति का चुनाव आज रहा है. 32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं.
कहीं भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर तो कुछ निकायों में निर्दलीय पार्षद 'किंगमेकर' की भूमिका में आ गए हैं. पल-पल की लाइव अपडेट्स और सभी शहरों के सटीक नतीजों के लिए हमारे Live Blog पर बने रहें.
- 10:49 AM • 21 Sep 2026
Pali Nagar Nigam Mayor Election Result 2026: पाली में निर्दलीय करेंगे खेल
पाली: कांग्रेस 29, भाजपा 21, निर्दलीय 15.33 है बहुमत का आंकड़ा. कांग्रेस बहुमत से 4 और भाजपा 12 सीट दूर. पाली में भी निर्दलीय पार्षदों पर नजर.
- 10:48 AM • 21 Sep 2026
Alwar nagar Nigam Mayor Election Result 2026: अलवर नगर निगम में निर्दलीय बनाएंगे शहर सरकार !
अलवर: भाजपा 28, कांग्रेस 23, निर्दलीय 13, BSP 1. 33 है बहुमत का आंकड़ा. भाजपा बहुमत से 5 और कांग्रेस 10 सीट दूर. अलवर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम. भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस के कमलेश शर्मा आमने-सामने.
- 10:47 AM • 21 Sep 2026
Udaipur nagar Nigam Mayor Election Result 2026: उदयपुर नगर निगम में क्या है स्थिति
उदयपुर: भाजपा 53, कांग्रेस 23, निर्दलीय 3, CPM 1. 41 के बहुमत आंकड़े से भाजपा काफी आगे. उदयपुर में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत.
- 10:45 AM • 21 Sep 2026
Bikaner nagar nigam Mayor Election Result 2026: बीकानेर नगर निगम में क्या है गणित ?
बीकानेर: कांग्रेस 42, भाजपा 27, निर्दलीय 10, RLP 1. 41 के बहुमत आंकड़े से कांग्रेस एक सीट आगे. कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह के बीच मुकाबला.
- 10:44 AM • 21 Sep 2026
Ajmer nagar nigam Mayor Election Result 2026: अजमेर नगर निगम में क्या है संख्या बल की गणित ?
अजमेर: कांग्रेस 37, भाजपा 32, निर्दलीय 11. 41 है बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस बहुमत से 4 दूर. भाजपा को बहुमत के लिए 9 पार्षदों की जरूरत. अजमेर में निर्दलीयों के रुख पर टिकी नजर. कांग्रेस की किरण गर्हवाल और भाजपा की अनामिका शर्मा आमने-सामने.
- 10:42 AM • 21 Sep 2026
Rajasthan Mayor Election Result 2026: 5 नगर निगम की सीटों पर हो रहे मेयर चुनाव में क्या है गणित ?
राजस्थान के 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग आज शुरू हो गई है. पार्षद शहरों की नई सरकार के मुखिया को चुनेंगे. सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. वोटिंग दोपहर 2 बजे तक होगी. इसके बाद मतगणना होगी. 5 नगर निगमों में आज मेयर चुन लिए जाएंगे. दो सीट भीलवाड़ा और भरतपुर में बीजेपी के निर्विरोध मेयर चुने जा चुके हैं. जयपुर, कोटा और जोधपुर में आज मतदान नहीं हो रहा है. आज केवल उदयपुर, अलवर, पाली, अजमेर और बीकानेर में मेयर का चुनाव हो रहा है.
ADVERTISEMENT


