live blog active
लाइव

राजस्थान नगर परिषद चुनाव रिजल्ट्स 2026 लाइव: राजस्थान के शहरी इलाकों में वोटों की गिनती शुरू, जानें किस नगर परिषद में कौन आगे?

न्यूज तक डेस्क

14 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 14 2026 8:14 AM)

Rajasthan Nagar Parishad Election Results 2026 Live: राजस्थान की 47 नगर परिषदों के चुनाव नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है. जानिए किस नगर परिषद में बीजेपी, कांग्रेस या निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त मिल रही है और सभापति की कुर्सी किसके खाते में जाएगी. पढ़ें राजस्थान नगर परिषद चुनाव परिणाम 2026 के पल-पल के लाइव अपडेट्स.

Google CTA
Rajasthan Nagar Parishad Election Results 2026
Rajasthan Nagar Parishad Election Results 2026

राजस्थान के शहरी इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है, क्योंकि राज्यभर की विभिन्न नगर परिषदों के चुनाव परिणामों का फैसला आज हो रहा है. जिला मुख्यालयों और बड़े कस्बों की सियासत की धुरी माने जाने वाली इन नगर परिषदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह ठीक 8 बजे से शुरू हो गई है. वोटों की गिनती होने के बाद ही शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे है और फिर पता चलेगा कि स्थानीय निकायों की इन सीटों पर जनता ने किसे सिरमौर बनाया है.

Read more!

नगर निगमों के महानगर वाले शोर और नगर पालिकाओं के सीमित दायरे के बीच, नगर परिषद हमेशा से सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला राजनीतिक अखाड़ा रही हैं. इस बार के चुनावों में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, क्योंकि स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ इसे आगामी विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है. किस नगर परिषद में खिलेगा कमल, कहाँ हाथ को मिलेगी बढ़त या फिर बाजी मारेंगे निर्दलीय? सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो चुकी है.

लाइव ब्लॉग में जानिए 47 नगर परिषद चुनाव के पल-पल के अपडेट्स और जानिए कौन कहां आगे-पीछे चल रहा है...

  • 08:14 AM • 14 Sep 2026

    Nagar Parishad Chunav Live Updates: बाड़मेर नगर परिषद का रिजल्ट आया सामने

    BJP vs Congress Nagar Parishad Results: बाड़मेर नगर परिषद की एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. वार्ड नंबर 2 से बीजेपी उम्मीदवार 534 वोटों से चुनाव जीत चुके है.

  • 07:52 AM • 14 Sep 2026

    Nagar Parishad Chunav Live Updates: जैसेलमेर में 1 वार्ड पर कांग्रेस की निर्विरोध जीत

    Rajasthan Nagar Parishad Election 2026: जैसलमेर नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में से कांग्रेस की एक पार्षद श्रीमती लख्मो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं, जबकि बाकी 44 वार्डों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो रही है, और इसी तरह इसी जिले की पोकरण नगरपालिका के कुल 25 वार्डों के वोटों की गिनती भी अब शुरू होने जा रही है.

  • 07:23 AM • 14 Sep 2026

    Rajasthan Nagar Parishad Election 2026: इन नगर परिषद के आएंगे रिजल्ट

    Nagar Parishad Chunav Live Updates: राजस्थान नगर परिषद चुनावों के पहले फेज में चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर और नागौर समेत कुल 27 नगर परिषदों में वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे फेज में किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर की शेष 20 नगर परिषदों के लिए मतदान संपन्न हुआ था. आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे तस्वीरें साफ होगी.