Rajasthan Nagar Parishad Result 2026 Live: 47 नगर परिषदों में किसका बोर्ड? यहां देखें बीजेपी-कांग्रेस की पल-पल की अपडेट

न्यूज तक

14 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 14 2026 9:53 AM)

राजस्थान की 47 नगर परिषदों में आज चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबले पर नजर है. किस नगर परिषद में कौन आगे है और कहां किसकी जीत हुई, इसकी पूरी जानकारी यहां लगातार अपडेट होगी.

Rajasthan Nagar Parishad Result 2026
Rajasthan Nagar Parishad Result 2026
Google CTA

Rajasthan Nagar Parishad Election Result 2026 Live: राजस्थान की 47 नगर परिषदों में आज चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ेगी, अलग-अलग नगर परिषदों में बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की स्थिति साफ होती जाएगी.

Read more!

इन चुनावों में कई नगर परिषदों के नतीजे स्थानीय राजनीति के लिहाज से बेहद अहम हैं. कहीं बीजेपी अपनी पकड़ बचाने की कोशिश में है, तो कहीं कांग्रेस वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है. कई जगह निर्दलीय उम्मीदवार भी बोर्ड बनाने के समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

किस नगर परिषद में कौन आगे चल रहा है और कहां किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है, इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे दी गई लिस्ट में मिलेगी. नतीजे आने के साथ ही आंकड़े लगातार अपडेट किए जाएंगे.